{"_id":"612e52058ebc3e7a224b6618","slug":"pakistan-is-planning-a-big-conspiracy-says-punjab-cm-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: टिफिन बम मिलने पर कैप्टन बोले- पाकिस्तान रच रहा बड़ी साजिश, किसान आंदोलन भी हो सकता निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: टिफिन बम मिलने पर कैप्टन बोले- पाकिस्तान रच रहा बड़ी साजिश, किसान आंदोलन भी हो सकता निशाना
Tue, 31 Aug 2021 09:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:34 PM IST
सार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब को लेकर वह बड़ी साजिश रच रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का। हाल ही के दिनों में पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान ड्रोन से हथियारों की बड़ी खेप भेज चुका है। हालांकि मुस्तैद पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रविवार को अमृतसर के रिमोट एरिया से हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम बरामद होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे पाक की बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आया टिफिन बम तो हमने बरामद कर लिया है लेकिन जो बरामद नहीं हो पाएं हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पड़ोसी बड़ी साजिश रच रहा है, किसान आंदोलन भी इस साजिश का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
नहीं रद्द किए जा सकते सभी बिजली समझौते
निजी बिजली समझौतों को लेकर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सभी निजी बिजली खरीद समझौते रद्द नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को 14 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत है। जबकि नेशनल ग्रिड के पास से 7000 मेगावाट बिजली ही खरीदी जा सकती है। हां, यह जरूर है कि उन समझौतों पर जरूर गौर किया जा सकता है, जो महंगी बिजली खरीद को लेकर किए गए हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल को शिक्षित होने की जरूरत
किसानों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सवालों पर कैप्टन ने पटलवार करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षित होने की जरूरत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कैप्टन से किए कई सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा कि वह भी इसका जवाब जल्द देंगे।
विज्ञापन
जलियांवाला बाग नवीकरण की तारीफ
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जलियांवाला बाग के नए स्वरूप को सही ठहराया है। उन्होंने केंद्र सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि जो बदलाव किए गए हैं, वह बढ़िया हैं। मैं कार्यक्रम में था और मेरे हिसाब से जलियांवाला बाग रेनोवेशन कार्यक्रम बहुत बढ़िया हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब रेनोवेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग का उद्घाटन किया और वहां पर पूरा लेजर शो किया गया, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। कैप्टन ने कहा कि मेरे हिसाब से जो भी बदलाव किए गए हैं, वह बढ़िया हैं। वक्त के साथ इमारतें कमजोर हो गई थीं और उनको दुरुस्त करना समय की मांग की थी।
बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार द्वारा जलियांवाला बाग में किए गए बदलाव पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि ऐतिहासिक धरोहर को केंद्र सरकार बदलकर अच्छा नहीं कर रही है।