फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan High Court orders viral on social media in haryana

पाकिस्तान हाईकोर्ट का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल, हरियाणा के स्कूल के लिए बना सिरदर्द

Sat, 12 May 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Pakistan High Court orders viral on social media in haryana
प्रतिकात्मक तस्वीर

हरियाणा में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान हाईकोर्ट के आदेशों का वायरल मैसेज निजी स्कूलों के लिए सिरदर्द बन गया है। बीते कुछ दिनों से इस मैसेज को व्हाट्सएप पर अलग-अलग ग्रुप में बार-बार पोस्ट किया जा रहा है। आदेशों की कॉपी के साथ यह लिखा जा रहा है कि निजी स्कूल जून और जुलाई महीने की फीस नहीं ले सकते। इसका स्कूलों में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


अभिभावक मैसेज को ही पढ़कर निजी स्कूलों में फोन कर इस संबंध में पूछ रहे हैं, जबकि वे आदेश की कॉपी को नहीं पढ़ रहे कि वे कहां और किस देश के कोर्ट की है। अनेक अभिभावक अंग्रेजी का ज्ञान न होने के कारण भी गफलत में हैं। वह सुनी-सुनाई बात पर ही विश्वास कर स्कूली की परेशानी बढ़ाने में लगे हैं।
विज्ञापन


निसा ने पीएम और एमएचआरडी मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग उठाई
नेशनल इंडिपेंडेट स्कूल एलाइंस (निसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पाकिस्तान स्थित सिंध उच्च न्यायालय के स्कूलों से संबंधित आदेशों पर सरकार से आग्रह किया कि वह जनता को वास्तविक स्थित से अवगत कराए। शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर को लिखे पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि पाकिस्तान कोर्ट के आदेशों के सोशल मीडिया वारयल होने के बाद इंडिया का एजुकेशन सिस्टम प्रभावित हो रहा है और अभिभावकों के बीच गलत प्रचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने यह पत्र  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत सूचना प्रसारित करने वालों की पहचान कर हो कानूनी कार्रवाई
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने फेसबुक व व्हाट्सएप पर पिछले दो दिनों से कोर्ट ऑर्डर के नाम पर फैलाई जा रहे मैसेज को भ्रामक बताया है। संघ के अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि इस तरह का कोई भी आदेश पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से जारी नहीं हुआ, यह पाकिस्तान हाईकोर्ट का आदेश है। जिसे गलत तरह से प्रचारित किया जा रहा है। अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई भी सरकार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed