फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pak team will reached pathankot airbase for investigation of terror attack

पठानकोट आतंकी हमले की जांच करने आज पहुंचेगी पाकिस्तानी टीम

Tue, 29 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 29 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
pak team will reached pathankot airbase for investigation of terror attack
पठानकोट में एनआईए टीम - फोटो : amar ujala

एयरबेस आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की टीम आज यानी मंगलवार को पठानकोट पहुंचेगी। टीम सिविल अस्पताल में रखे आतंकियों के शव भी देख सकती है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को एनआईए की एक टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा कर आतंकियों के शवों का जायजा लिया। डीसी का कहना तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पाक टीम का रूट नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम (जेआईटी) मंगलवार सुबह एयरबेस पर पहुंचेगी। वह पहले उस जगह का निरीक्षण करेगी जहां से आतंकी एयरबेस में दाखिल हुए थे। इसके बाद आतंकियों से मुठभेड़ वाले स्थान का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि टीम सिविल अस्पताल में आतंकियों के शवों का भी निरीक्षण कर सकती है। फिलहाल अभी तक इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के पास कोई सूचना नहीं है।

वहीं एनआईए टीम ने सोमवार को अस्पताल के शवगृह में आतंकियों की लाशों का एक बार फिर से निरीक्षण किया। साथ ही आतंकियों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात की।

आतंकियों के शव देखने आ अस्पताल आ सकती है टीम

pak team will reached pathankot airbase for investigation of terror attack
अस्पताल के बाहर सुरक्षा में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

एसएमओ डॉ भूपिन्द्र सिंह ने बताया एनआईए टीम आतंकियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एक बार फिर से चेक किया है। पाकिस्तानी टीम भी जांच के लिए आ सकती है।

अस्पताल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी अमित कुमार ने कहा कि एयरफोर्स अथॉरिटी ने हमें पाकिस्तानी जांच टीम के आने के बारे में 24  मार्च को सूचित कर दिया था।

अभी तक हमें किसी तरह का कोई भी ऑफिशियली रूट नहीं मिला है। दिल्ली से टीम चंडीगढ़ आएगी और इसके बाद ही यहां आने के बारे में पूरा पता चल सकेगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
‘अमेरिकी दबाव में आई टीम’
पाकिस्तानी टीम के दौरे को महज दिखावा बताते हुए पूर्व सैनिक सागर सिंह सलारिया ने कहा कि यह खानापूर्ति और एक राजनीतिक स्टंट है। दरअसल, यह अमेरिका की ओर से बनाया गया दबाव है। इससे समय और पैसे की बर्बादी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed