{"_id":"2241ae61c706185c1ad60e742a568536","slug":"pak-border-smuggler-pakistan-pistols-mobile-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सीमा पर सक्रिय तस्करों का मददगार काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सीमा पर सक्रिय तस्करों का मददगार काबू
गुरदासपुर ।
Updated Mon, 24 Nov 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पाक सीमा पर मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने में शामिल तस्करों के मददगार एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पाकिस्तान में बनी दो पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से सीमा पर हेरोइन और हथियारों को कंटीले तारों के इस पार लाने में तस्करों की मदद करता रहा है।
पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर गुरप्रीत सिंह तूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले कई माह से सीमा पर हेरोइन व शस्त्र पकड़े जा रहे थे, लेकिन यह जानकारी नहीं मिल रही थी कि कौन लोग सीमा पर से यह अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ कंटीले तारों के इस पार लाने में तस्करों की मदद कर रहे हैं। इसी बीच मुखबिर की मदद से पुलिस के सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि एक शख्स इस कार्य में शामिल है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रजिन्द्र कुमार के नेतृत्व में हरदान मोड़ पर नाके के दौरान शक के आधार पर एक 20 वर्षीय युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से पाकिस्तान में निर्मित दो पिस्तौल, 56 कारतूस, एक पाकिस्तानी सिम वाला मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बलविन्द्र सिंह उर्फ भिन्तू निवासी मीर कचाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया है कि कुछ माह पहले जगजीत सिंह निवासी अवांखा दीनानगर तथा भूपिन्द्र सिंह निवासी गाजीनंगल के पास से बरामद 22 किलोग्राम हेरोइन को भी उसी ने सीमा पार के तस्करों से प्राप्त कर उन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि तस्करों की मदद करने के बदले में उसे एक निश्चित राशि मिलती थी।
एक अन्य आरोपी भी चढ़ा हत्थे
पुलिस ने एक अन्य युवक परमजीत सिह निवासी मीर कचाना को भी सोमवार को पत्रकारों के सामने पेश किया। आरोप है कि उसने पाकिस्तान से 22 किलो हेरोइन भारतीय सीमा में लाने का मुख्य आरोपी है। वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे एक धार्मिक स्थान से काबू किया।