फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   painting exibition, art gallary, nine artist, art port folio gallary, chandigarh

आर्ट पोर्ट फोलियो गैलरी में ‘आर्टिस्टास ए पेंटिंग बुटिक’ शुरू

Fri, 08 Apr 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
painting exibition, art gallary, nine artist, art port folio gallary, chandigarh
‘आर्टिस्टास ए पेंटिंग बुटिक प्रदर्शनी 9 अप्रैल तक चलेगी - फोटो : amarujala
आर्ट पोर्ट फोलियो गैलरी में नौ कलाकारों की तीन दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन ‘आर्टिस्टास ए पेंटिंग बुटिक शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 9 अप्रैल तक चलेगी।  प्रदर्शनी में भाग लेने वाले  कलाकार अलग-अलग संस्थानों में कार्यरत हैं, तो कई अभी पढ़ रहे हैं। इनमें तीन कलाकार लुधियाना शहर से हैं और बाकी सभी चंडीगढ़ से। प्रदर्शनी में हरप्रीत कौर, करुणा मदान, मृणालिनी राणा, निकिता, प्रीति सिंगला, रमन, सारू एस, साहिल जैन, वीनू की कलाकृतियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


हरप्रीत कौर ने सिंपल  आर्ट वर्क पेश किया है जो आम आदमी की दिनचर्या पर केंद्रित है।  उन्होंने बताया कि पहले वह नर्सरी टीचर थीं, जहां वह चार्ट बनाती थीं। चार्ट बनाने के अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। वहीं,  मृणालिनी राणा की कलाकृतियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। पेपर क्विलिंग के साथ नेचर को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है साथ ही शगुन कार्ड भी बनाए गए हैं।  प्रीति सिंह ने अपनी कलाकृतियों के जरिए प्रकृति को अपनी विशेष नजर से दिखाने की कोशिश की है। साहिल जैन की कलाकृतियों में वास्तविकता नजर आती है।
विज्ञापन


निकिता की कलाकृतियों में प्रकृति की खूबसूरती वास्तविक रूप में उभरकर आई है। सारू एस ने अपनी कलाकृतियों में मानव व तोते के बातचीत के दृश्य को दशार्या है। रमन की  कलाकृतियों में प्राकृतिक,सांस्कृतिक विचारो का संगम देखने को मिलता है। वहीं करुणा ने वृद्धा के जीवन का चित्रण किया है और इसके साथ  ही वर्तमान जीवन को विशेष रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed