{"_id":"5dc832c98ebc3e5b4844bc93","slug":"painter-life-is-bright-reward-of-2-5-crores-lottery-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के पेंटर की जिंदगी हुई रोशन, लॉटरी में निकला ढ़ाई करोड़ का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के पेंटर की जिंदगी हुई रोशन, लॉटरी में निकला ढ़ाई करोड़ का इनाम
Sun, 10 Nov 2019 09:24 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब राज्य मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर 2019 ने हिमाचल प्रदेश के एक पेंटर की जिंदगी रौशन कर दी है। जिसका ढाई करोड़ का पहला ईनाम निकला है।
विज्ञापन
ऊना के गांव चूरड़ू निवासी संजीव कुमार पेंटर, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। संजीव ने बताया कि वह अपने बेटे को दवाई दिलाने पीजीआई चंडीगढ़ आए थे। वापस लौटते समय उन्होंने नंगल बस स्टैंड से इस ड्रॉ के दो टिकट खरीदे थे।
विज्ञापन
टिकट नंबर ए-411577 ने उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया है। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला है, इस राशि से उनके परिवार की सारी आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। एक बेटी और बेटे के पिता संजीव इस पैसे से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
संजीव ने टिकट और दस्तावेज पंजाब राज्य लॉटरीज विभाग के पास जमा करवा दिए हैं। अधिकारियों ने उसे जल्द इनामी राशि जारी करने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि दीवाली बंपर का ड्रॉ एक नवंबर 2019 को लुधियाना में निकाला गया था। जिसमें ढाई-ढाई करोड़ के दो पहले इनाम थे।