{"_id":"ab846b0335b057546ca1a0bcc97593d6","slug":"paid-parking-in-mohali-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के मामले पर निगम का यूटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के मामले पर निगम का यूटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 31 May 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों और लोगों के विरोध के चलते नगर निगम ने रविवार से पांच मार्केटों में पेड पार्किंग शुरू करने के फैसले पर यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
निगम ने फिलहाल कुछ समय के लिए पेड पार्किंग शुरू करने के फैसले को टाल दिया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि निगम अधिकरियों की माने तो आने वाले दिनों में फैसले को लागू किया जाएगा। प्रबंधकीय कारणों के चलते निगम अधिकारियों ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। लोगों का पक्ष सुनकर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पेड पार्किंग के मामले पर व्यापारी और आम लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंधी जहां पेड पार्किंग संघर्ष कमेटी ने संघर्ष शुरू किया हुआ है। तो दूसरी तरफ व्यापार मंडल ने इस संबंधी निगम अधिकारियों को पेड पार्किंग शुरू ने करने संबंधी मांग पत्र सौंपा था। जिसमें साफ कहा गया था कि अगर पेड पार्किंग हुई तो लोग संघर्ष की राह पर जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ आने वाले समय में नगर निगम चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अकाली नेताओं का यह भी डर सता रहा है कि अगर कोई फैसला जनता पर थोपा गया। तो उसके आने वाले समय घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते है। यह कारण भी इस काम में देरी होने की वजह हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पेड पार्किंग का मामला निगम की आमदन से जुड़ा हुआ है। जिसे हर हाल में आने वाले समय में लागू किया जाएगा। हालांकि 15 से 20 तक लोगों को इससे राहत मिल पाएगी।