{"_id":"5a191b364f1c1b4e718b568c","slug":"padmavati-suraj-pal-amu-speaks-against-west-bangal-cm-mamta-banerjee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था, ममता जी यह न भूलें: अम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था, ममता जी यह न भूलें: अम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद्मावती मूवी का समर्थन किया तो बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि राक्षसी प्रवृति की जो महिलाएं होती हैं, वो शूर्पणखा जैसी होती हैं। शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था, ममता जी ये बा न भूलें। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मूवी का समर्थन करते हुए संजय लीला भंसाली को टीम के साथ आकर मूवी प्रमोशन करने का निमंत्रण दिया है। जिसके विरोध में सूरज पाल अम्मू ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन
Rakshasi pravriti ki jo mahilaayein hoti hain, jaise Shurpnakha thi. Shurpnakaha ka ilaaj Lakshman ne naak kaat kar kiya tha, Mamata Ji is baat ko na bhulein: Suraj Pal Amu, BJP on Mamata Banerjee supporting #Padmavati pic.twitter.com/m6TuSzMHPa
— ANI (@ANI) November 25, 2017विज्ञापन
पहले दीपिका पादुकोण के खिलाफ कही थी बड़ी बात
padmavati
बात दें कि हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू पहले भी एक बात कहते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी थी। फिल्म का विरोध करते हुए ने कह डाला था कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।
अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।
इस बात का विरोध हुआ और बीजेपी ने अम्मू को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। मामले में बीजेपी के हरियाणा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों के खिलाफ है। पार्टी पद्मावती फिल्म के समर्थन में नहीं है और ना ही पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन करती है।