फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padma Award to PGI director Yogesh Chawla

पीजीआई डायरेक्टर योगेश चावला को पद्मश्री अवार्ड

Mon, 26 Jan 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Jan 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Padma Award to PGI director Yogesh Chawla

पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर योगेश कुमार चावला को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की गई। पिछले साल पीजीआई के पूर्व डीन एवं नेत्र विशेषज्ञ डा. अमोद गुप्ता को पद्मश्री से नवाजा गया था। दो साल में दो बार पद्मश्री मिलने से संस्थान के डॉक्टरों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन


डा. चावला ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस व एमडी की डिग्री हासिल की है। उसके बाद उन्होंने एम्स से गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के क्षेत्र में डीएम की डिग्री हासिल की। साल 1983 में उन्होंने पीजीआई में लेक्चरर के तौर पर एंट्री की। उसके बाद साल 2011 में उन्होंने पीजीआई डायरेक्टर की कुर्सी संभाली।
विज्ञापन


लीवर डिजीज के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया है। उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान को कई उपलब्धियां मिलीं। रिसर्च के क्षेत्र में भी संस्थान ने कई उपलब्धियां हासिल की। उनके कार्यकाल के दौरान हेप्टोलॉजी डिपार्टमेंट में डीएम डिग्री की शुरुआत हुई। इसके साथ ही पीजीआई देश का पहला संस्थान बना, जो इस क्षेत्र में डीएम की डिग्री देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिले हैं कई अवार्ड
डा. वाइके चावला को कई अवार्ड मिले हैं। उन्हें साल 1999 में राय मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया सिल्वर जुबली रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके 400 से अधिक रिसर्च आर्टिकल पब्लिश हो चुके हैं।


पीजीआई के छात्र रहे डॉ. रणदीप को भी पद्मश्री
पीजीआई के छात्र रहे डॉ. रणदीप गुलेरिया को भी पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. रणदीप इस समय एम्स में पल्मनेरी डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। उन्होंने पीजीआई से डीएम और एमडी की डिग्री हासिल की थी। ये अवार्ड मार्च व अप्रैल के महीने में दिल्ली में दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed