फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paddy lifting slow due to gate pass in mandis of Haryana

Haryana News: गेट पास कटने में देरी से नहीं हो रही उठान, मंडियों में पड़ा 16 लाख टन धान

Mon, 10 Oct 2022 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/करनाल/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/करनाल/हिसार Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 01:56 AM IST
सार

अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 399434 गेट पास काटे गए हैं और इनके मुकाबले 26 लाख टन धान की आवक हुई है। इनमें से 337582 किसानों की 2148761 टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा, 5880 किसानों की 39627 टन धान की खरीद पेंडिंग हैं। 

विज्ञापन
Paddy lifting slow due to gate pass in mandis of Haryana
मंडी पर पड़ा धान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की मंडियों में गेट पास काटने में हो रही देरी के चलते धान का उठान नहीं हो पा रहा है। इस कारण मंडियां जाम हो गई हैं। वहीं, बारिश ने भी किसानों की समस्या बढ़ गई है। बारिश से खेतों से लेकर मंडी तक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब तक प्रदेश की मंडियों में 26 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है, जबकि 21 लाख टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है। 

विज्ञापन


प्रदेशभर की मंडियों में 16 लाख टन से अधिक धान उठान के इंतजार में है। पिछले पांच दिनों से मंडियों में धान की आवक में तेजी आई है। इसी के चलते मंडियां जाम हो गई हैं। अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 399434 गेट पास काटे गए हैं और इनके मुकाबले 26 लाख टन धान की आवक हुई है। इनमें से 337582 किसानों की 2148761 टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा, 5880 किसानों की 39627 टन धान की खरीद पेंडिंग हैं। 
विज्ञापन


इस कारण बढ़ी समस्या 
सरकार की ओर से मंडी में धान लाने और मंडी से अनाज बाहर ले जाने के लिए गेट पास अनिवार्य किया गया है। गेट पास मार्केट कमेटी की ओर से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काटा जाता है, जिसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। पोर्टल कई बार हैंग हो जाता है कई बार सर्वर के चलते भी परेशानी आ रही है। जब तक उठान के लिए वाहन का गेट पास नहीं होता, तब तक ट्रक व अन्य वाहन बाहर नहीं जा रहे हैं। इसी के चलते मंडियों में वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब मंडी में आने वाली फसल का गेट पास काटा जाता है तो बाहर जाने के लिए गेट पास काटना गलत है। इसी के चलते तमाम मंडियां जाम हो गई हैं। - रजनीश चौधरी, चेयरमैन, हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन

 

मंडियों में खरीद सुचारू चल रही है। मंडियों से धान के जल्द उठान के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। - जेपी दलाल, कृषि मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed