फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   padam shree kartar singh, aap, punjab aap, chandigarh press club, sanjay singh

पंजाब में आप को बड़ा फायदा, पद्मश्री पहलवान करतार सिंह शामिल

Sun, 03 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
padam shree kartar singh, aap, punjab aap, chandigarh press club, sanjay singh
सेवानिवृत्त आईजी रुस्तम-ए-हिन्द करतार सिंह - फोटो : amarujala
पद्मश्री पहलवान और सेवानिवृत्त आईजी रुस्तम-ए-हिन्द करतार सिंह शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में ‘आप’ के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान और सुखपाल सिंह खैरा ने उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


करतार सिंह पंजाब के डायरेक्टर स्पोर्ट्स भी रह चुके हैं। करतार सिंह ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की सोच और प्रशासनिक सूझबूझ से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी से विचलित युवा वर्ग नशे की दलदल में फंस गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बतौर खेल निदेशक वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सके, क्योंकि सरकार न तो काम करने देती थी और न ही पैसा देती थी। करतार सिंह ने कहा कि वह बिना किसी लालच या शर्त आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और उनका मिशन पार्टी को चुनाव जिताकर 2020 ओलंपिक के लिए पंजाब के युवाओं को मेडल जीतने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed