फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padam Award Announcement Today, One May be to Chandigarh

आज घोषित होंगे पद्म अवार्ड, चंडीगढ़ की नजर

Sat, 25 Jan 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
Padam Award Announcement Today, One May be to Chandigarh
केंद्र सरकार आज शाम को पद्म अवार्ड की घोषणा करेगी। शहर के लोगों को उम्मीद है कि पिछले दो सालों की तरह इस साल भी चंडीगढ़ की झोली में पद्म अवार्ड आएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल एक ही नाम केंद्र सरकार को प्रस्तावित किया है। हालांकि शहर के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपने स्तर पर भी पद्म अवार्ड कमेटी के पास नामांकन भेजे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल प्रशासन ने पद्म अवार्ड के लिए नाम भेजने में देरी कर दी थी। इस वजह से प्रशासन की ओर से भेजे गए दो नामों पर पद्म अवार्ड कमेटी ने विचार ही नहीं किया था। पिछले साल चंडीगढ़ से स्वर्गीय जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल पद्म पुरस्कार के लिए पांच नाम शार्टलिस्ट किए थे लेकिन प्रशासक शिवराज पाटिल ने इनमें से एक का नाम ही केंद्र सरकार के पास भेजा है।

वह नाम है पीयू के फिजिक्स विभाग के एमिरेट्स प्रोफेसर एचएस हंस का। चौबीस घंटे में बहुमंजिला बिल्डिंग तैयार करने का रिकार्ड बनाने वाले हरपाल सिंह सागू और पीयू के फिजिक्स विभाग के एमिरेट्स प्रोफेसर एचएस हंस का नाम पीयू के कुलपति प्रो. एके ग्रोवर ने प्रस्तावित किए थे।

सत्तर फीसदी शारीरिक विकलांगता के बाद भी हरपाल सिंह कला एवं संस्कृति के लिए समर्पित हैं। इनके अलावा होमियोपैथिक डॉक्टर जगदीश जग्गी और रामलीला में पिछले कई सालों से राम का किरदार निभा रहे राजिंदर बग्गा का नाम भी शार्टलिस्ट हुआ था।

शहर से इन्हें मिला है पद्म पुरस्कार:
वर्ष 2011 में पीयू के इंडियन थिएटर विभाग की प्रोफेसर और रंगकर्मी नीलम मान सिंह चौधरी पद्म श्री अवार्ड के लिए चुनी गई थीं। वर्ष 2010 में शहर से किसी को भी पद्म अवार्ड नहीं मिला था।


चंडीगढ़ से अभी तक जिन्हें पद्म अवार्ड मिल चुका है, उनमें डॉ. जेएस ग्रेवाल (पद्मश्री), डॉ. आरके साबू (पद्मश्री), केएल जाकिर (पद्मश्री), डॉ. केके तलवार (पद्म विभूषण), हीरा लाल सिब्बल (पद्म भूषण), डॉ. एचएस चावला (पद्म श्री), डॉ. बीएन गोस्वामी (पद्म भूषण), डॉ. जेएस चोपड़ा (पद्म भूषण), प्रो. आरसी सोबती (पद्मश्री) और डॉ. केएस चुग (पदमश्री) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed