{"_id":"5fe3ace18ebc3e3b89071527","slug":"owner-of-cow-boy-club-arrested-for-serving-hookah-chandigarh-news-pkl3982484125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का परोसने पर काऊ बॉय क्लब का मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का परोसने पर काऊ बॉय क्लब का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित काऊ ब्वॉय क्लब में मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारा और ग्राहकों हुक्का परोसने के आरोप में क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 निवासी क्लब मालिक आरुष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर 3 थाना प्रभारी शेर सिंह की अगवाई में मंगलवार देर रात टीम एरिया में गश्त कर रही थी। सेक्टर-9 स्थित एससीओ नंबर 56/57/58 के पास टीम पहुंची तो कुछ युवक और युवतियां क्लब से बाहर निकल रहे थे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने काऊ ब्वॉय क्लब में छापा मारा। इस दौरान अंदर बैठे युवक, युवतियां हुक्के का सेवन कर रहे थे। ग्राहकों से पूछताछ में पता लगा कि क्लब के मालिक ने हुक्का परोसा है। इसके बाद पुलिस उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर 3 थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस हुक्का बारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है लेकिन इसके बावजूद हुक्का का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।