{"_id":"6a500ac65dd238ff5f0123de","slug":"outsourced-clerk-who-accepted-a-30000-bribe-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1066683-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 30 हजार की रिश्वत लेने वाला आउटसोर्स क्लर्क जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 30 हजार की रिश्वत लेने वाला आउटसोर्स क्लर्क जेल भेजा
विज्ञापन
ॉचंडीगढ़। शिकायतकर्ता के पिता की पेंशन संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आउटसोर्स क्लर्क गौरव को जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वीरवार को विजिलेंस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
विजिलेंस के अनुसार आरोपी पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह की रिश्वतखोरी में शामिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद