फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outside the MDC police station beat up lawyer Bar Association on strike

एमडीसी थाने के बाहर वकील के साथ मारपीट, हड़ताल पर बार एसोसिएशन

Wed, 24 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 24 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Outside the MDC police station beat up lawyer Bar Association on strike
Fight
अपने मुवक्किल के बयान लेने लिए एमडीसी पुलिस थाने आए एडवोकेट अनिल की कुछ लोगों ने थाने के बाहर पिटाई कर दी। शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वह मुवक्किल से बात कर रहे थे। वकील ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने वकील का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन प्रधान जगपाल सिंह ने बुधवार को हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वकील अनिल मंगलवार दोपहर को एक दहेज मामले में मुवक्किल कुलविंदर कौर के बयान लेने के लिए एमडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचे। एमडीसी थाने के बाहर युवती के पति के परिवार के साथ कुछ सदस्य भी मौजूद थे। बताया जाता है कि एक ही समय में कुलविंदर और उनके ससुराल वालों को बुलाया गया था। अनिल जब अपने मुवक्किल से बात कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव हुआ और अनिल को अलग किया गया। इसके बाद अनिल ने अन्य अधिवक्ताओं को फोन किया।
विज्ञापन


यहां 40-50 अधिवक्ता यहां इकट्ठे हो गए। उसके बाद पुलिस ने पुलिस की टुकड़ी को यहां बुलाया। 
पुलिस ने वकील द्वारा दी गई शिकायत के बाद उनका मेडिकल करवा लिया है। उनकी दाहिनी आंख के पास 3-4 टांके लगे हैं। उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वकीलों द्वारा पूरे दिन की हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी वकील पंचकूला अदालत में हमलावर पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। एमडीसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी उप निरीक्षक आत्मा राम ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed