{"_id":"57bcadbf4f1c1b6138d50298","slug":"outside-the-mdc-police-station-beat-up-lawyer-bar-association-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीसी थाने के बाहर वकील के साथ मारपीट, हड़ताल पर बार एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीसी थाने के बाहर वकील के साथ मारपीट, हड़ताल पर बार एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मुवक्किल के बयान लेने लिए एमडीसी पुलिस थाने आए एडवोकेट अनिल की कुछ लोगों ने थाने के बाहर पिटाई कर दी। शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वह मुवक्किल से बात कर रहे थे। वकील ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने वकील का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन प्रधान जगपाल सिंह ने बुधवार को हड़ताल की चेतावनी दी है।
वकील अनिल मंगलवार दोपहर को एक दहेज मामले में मुवक्किल कुलविंदर कौर के बयान लेने के लिए एमडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचे। एमडीसी थाने के बाहर युवती के पति के परिवार के साथ कुछ सदस्य भी मौजूद थे। बताया जाता है कि एक ही समय में कुलविंदर और उनके ससुराल वालों को बुलाया गया था। अनिल जब अपने मुवक्किल से बात कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव हुआ और अनिल को अलग किया गया। इसके बाद अनिल ने अन्य अधिवक्ताओं को फोन किया।
यहां 40-50 अधिवक्ता यहां इकट्ठे हो गए। उसके बाद पुलिस ने पुलिस की टुकड़ी को यहां बुलाया।
पुलिस ने वकील द्वारा दी गई शिकायत के बाद उनका मेडिकल करवा लिया है। उनकी दाहिनी आंख के पास 3-4 टांके लगे हैं। उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वकीलों द्वारा पूरे दिन की हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी वकील पंचकूला अदालत में हमलावर पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। एमडीसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी उप निरीक्षक आत्मा राम ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।