फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Osti center will open in Mohali

मोहाली में खुलेगा ओएसटी सेंटर

Mon, 02 Dec 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Mon, 02 Dec 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Osti center will open in Mohali
इंजेक्शन से नशे करने के आदी लोगों को अब शहर में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार मोहाली में ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी सेंटर शुरू करेगी।
विज्ञापन


मोहाली के अलावा पठानकोट एवं कपूरथला में एक-एक और होशियारपुर में दो ओएसटी सेंटर खोले जाएंगे। यह जानकारी सेहतमंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने रविवार को दी। वह पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन में वर्ल्ड एड्स-डे पर पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा आयोजित समागम में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि एचआईवी मरीजों की मुफ्त जांच एवं काउंसलिंग के लिए पंजाब में 134 एकीकृत सलाह और जांच केंद्र (आईसीटीसी) खोले जाएंगे। इसके अलावा तरनतारन व होशियारपुर में एड्स पीड़ितों के इलाज के लिए एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट सेंटर शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


मोहाली में एआरटी सेंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पास स्थित पीजीआई में सेंटर चल रहा है। उन्होंने बताया कि एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा राज्य में 227 आईसीटीसी सेंटर चलाए जा रहे हैं। जबकि, सात एआरटी सेंटर हैं, जहां मुफ्त दवाइयां, काउंसलिंग, इन्फेक्शन की जांच, इलाज की सुविधा दी जा रही है। जबकि, 17 ओएसटी सेंटरों में नशे के आदी लोगों को मुफ्त इलाज व सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समागम में ज्याणी ने कहा कि एचआईवी पीड़ितों, खासकर गर्भवती महिलाओं के साथ भेदभाव की भावना न रखी जाए। एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में ही की जाए।


उन्होंने 35 जरूरतमंद महिलाओं को सोसाइटी की ओर से सिलाई मशीनें बांटीं। स्कूलों में हुए पेंटिंग मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व संगरूर में पिछले छह महीनों के दौरान हाई रिस्क ग्रुप में कोई नया मरीज नहीं आया।

सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हुसन लाल ने कहा कि एचआईवी-एड्स के बारे में कोई भी जानकारी लेने को टोल फ्री नंबर 18001802008 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed