{"_id":"63078669165b254dba02a66b","slug":"ortho-surgeon-of-aam-aadmi-clinic-in-barnala-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आम आदमी क्लीनिक में नहीं टिक रहे डॉक्टर, अब बरनाला में आर्थो सर्जन ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आम आदमी क्लीनिक में नहीं टिक रहे डॉक्टर, अब बरनाला में आर्थो सर्जन ने दिया इस्तीफा
Thu, 25 Aug 2022 10:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:06 PM IST
सार
आम आदमी क्लीनिक के स्टाफ को पंजाब सरकार ने संविदा पर भर्ती किया गया है। इसके तहत मेडिकल अफसर व फार्मेसी अफसर को रोजाना 50 मरीजों तक के पैसे पक्के दिए जाएंगे जबकि इससे अधिक मरीज आने पर मेडिकल अफसर को प्रति मरीज 50 रुपये व फार्मेसी अफसर को 12 रुपये प्रति मरीज मिलेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी क्लीनिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी क्लीनिक से डॉक्टरों का इस्तीफा देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बरनाला के गांव उगोके में बने आम आदमी क्लीनिक में तैनात आर्थो एमएस सर्जन ने इस्तीफा दे दिया है। अब इस क्लीनिक में एक ट्रेनी फार्मेसी अफसर ही रह गया है। बता दें कि उगोके आप विधायक लाभ सिंह का गांव है। इससे पहले भी कई स्थानों पर डॉक्टर अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
इस्तीफे की पुष्टि एसएमओ तपा डॉ. नवजोतपाल सिंह भुल्लर ने की है। जानकारी के अनुसार आर्थो एमएस सर्जन डॉ. गुरसागरदीप सिंह ने इस्तीफा सीनियर मेडिकल अफसर को दे दिया है। हालांकि नौकरी छोड़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों का कहना है कि वह आर्थो एमएस सर्जन थे। आम आदमी क्लीनिक में आम बीमारियों से संबंधित दवाएं व उपकरण न होने के कारण वह इलाज करने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
बता दें कि आम आदमी क्लीनिक के स्टाफ को पंजाब सरकार ने संविदा पर भर्ती किया गया है। इसके तहत मेडिकल अफसर व फार्मेसी अफसर को रोजाना 50 मरीजों तक के पैसे पक्के दिए जाएंगे जबकि इससे अधिक मरीज आने पर मेडिकल अफसर को प्रति मरीज 50 रुपये व फार्मेसी अफसर को 12 रुपये प्रति मरीज मिलेंगे।
विज्ञापन
मेडिकल अफसर का इस्तीफा उच्च अधिकारियों को भेज दिया है: एसएमओ
सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. नवजोतपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक उगोके के मेडिकल अफसर डॉ. गुरसागरदीप सिंह का इस्तीफा मंजूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। क्लीनिक चलाने के लिए प्राथमिक सेहत केंद्र टल्लेवाल के मेडिकल अफसर तैनात किया गया है, जबकि फार्मेसी अधिकारी व क्लीनिकल सहायक आ गए हैं, जो पदभार संभाल चुके हैं।