फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organizing Kalash Shobha Yatra on the occasion of Bhagwat Katha

Chandigarh News: भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश शोभायात्रा का आयोजन

Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Organizing Kalash Shobha Yatra on the occasion of Bhagwat Katha
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कला शोभायात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली की प्रधान पूजा घई के नेतृत्व में कीर्तन और नाचते गाते कलश यात्रा में शामिल हुए। पुष्प वर्षा कर कलश शोभायात्रा का स्वागत हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान राम प्रकाश बजाज सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद कथा व्यास देवकी नंदन दास ने श्रीमद् भागवत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण श्रवण से जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। मंदिर कमेटी के महामंत्री धर्मपाल सूरी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। 17 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed