फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders for transfer of officers posted at one place for three years.

Chandigarh News: तीन साल से एक जगह पर तैनात अधिकारियों के तबादले के आदेश

Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Orders for transfer of officers posted at one place for three years.
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की, मुख्य सचिव को दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। निर्वाचन चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने चुनाव से पहले नियमित कवायद के तहत हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि चुनाव से जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिले या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वह काफी लंबे समय से तैनात हैं। आयोग ने चीफ सेक्रेटरी को कहा कि ऐसे सभी लोगों के ट्रांसफर 20 अगस्त तक कर दिए जाएं और इसकी विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन आयोग के पास भेजी जाए। आयोग ने हरियाणा के साथ झारखंड, महाराष्ट्र, और जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर तक है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने निर्णय लिया कि चुनाव कार्य से जुड़े अफसरों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं किया जाएगा। वहीं, पिछले चार सालों के दौरान यदि कोई अधिकारी 31 अक्तूबर तक तीन साल पूरे कर रहा है तो उसका तुरंत ट्रांसफर कर दिया जाए। आयोग ने कहा कि पुलिस सब इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के अधिकारियों को भी उनके गृह जिले में पदस्थापित नहीं किया जाएगा। यही नियम एक्साइज के सब इंस्पेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारियों पर लागू होंगे। आयोग ने निर्देशित किया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आधिकारिक कामकाज से संबंधित मामला अदालत में लंबित है तो उसे भी चुनाव संबंधी कामकाज में तैनात नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि इन नियमों को पालन करने में कोई कठिनाई आती है तो वह छूट के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से कारणों सहित विशिष्ट मामले आयोग के पास भेज सकता है। आयोग इस पर विचार करने के बाद दिशानिर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed