फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   option of nota in Haryana's municipal Corporation Election

देश में पहली बार नगर निगम चुनाव में नोटा का विकल्प, हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Fri, 23 Nov 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
option of nota in Haryana's municipal Corporation  Election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के निकाय चुनावों में ‘नोटा’ (नन ऑफ द अबॉव) पहली बार ‘फिकशनल इलेक्ट्रल कैंडीडेट’ होगा। राज्य चुनाव आयोग ने नोटा का विकल्प दिया है। अगर किसी वार्ड के चुनाव परिणाम में सभी उम्मीदवारों के मत ‘नोटा’ के मतों से कम निकले तो चुनाव रद्द किया जाएगा। नए सिरे से फिर से चुनाव होगा, जिसमें पहले चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार दोबारा अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकेंगे। 

विज्ञापन


 राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने अपनी तरह का यह निर्णय लिया है। अगर किसी उम्मीदवार के मत ‘नोटा’ के मतों के समान आए तो वह उम्मीदवार विजयी घोषित किया जाएगा। यही नियम सीधे तौर पर होने वाले मेयर के चुनाव में भी लागू होगा।
विज्ञापन


 डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि दोबारा हुए चुनाव में अगर फिर से ‘नोटा’ के मत सभी उम्मीदवारों से अधिक आए तो फिर चुनाव रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि वह उम्मीदवार चयनित माना जाएगा जिसके मत नोटा से कम यानी दूसरे नंबर पर होंगे। अभी तक नोटा को बतौर उम्मीदवार मानने का प्रावधान नहीं था। राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को लागू करते हुए यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलीप सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नोटा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हुए हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने इससे आगे बढ़ते हुए नोटा को उम्मीदवार ही घोषित कर दिया है। राज्य चुनाव आयोग की 2016 की अधिसूचना में संशोधन कर नोटा को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे राजनीतिक दलों पर अच्छे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का दबाव रहेगा।


ऐसे समझें नोटा
‘नोटा’ (नन ऑफ द अबॉव) चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं। अगर मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से किसी को भी अपना मत नहीं देना चाहता तो वह ‘नोटा’ पर बटन दबा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed