फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition to survey in Dhanas, CHB said - will continue even today

धनास में सर्वे का विरोध, सीएचबी बोला- आज भी जारी रहेगा

Mon, 29 Aug 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Opposition to survey in Dhanas, CHB said - will continue even today
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने रविवार को धनास के स्मॉल फ्लैट्स में सर्वे कराया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया। पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है। वह निगम चुनाव में जहां-जहां से हारी है, वहां लोगों को परेशान करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सीएचबी की टीमों ने सर्वे के तहत एक-एक घर में जाकर उनमें रहने वाले लोगों की जानकारी ली। बोर्ड ने सर्वे के लिए 30 टीमें गठित की थीं, जिनमें से 13 टीमों ने अपना सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि बाकी 17 टीमें सोमवार तक अपना सभी सर्वे पूरा कर लेंगी। कुछ लोगों ने सर्वे के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन को शोरूम व अन्य सेक्टरों में उल्लंघन नजर नहीं आ रहे हैं। गरीबों को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा कि रविवार को भी सर्वे हुआ। इससे पहले राम दरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-56, 38 वेस्ट व 49 में सर्वे किया गया था। टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने धनास में 8448 स्मॉल फ्लैट्स आवंटित किए थे। शिकायत मिली है कि इनमें से कई मकान बिक चुके हैं, जबकि ये खरीदे-बेचे नहीं जा सकते। बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीएचबी ने इन फ्लैट्स का सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा न हो, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की भी रही तैनाती
सर्वे के लिए डीसी की तरफ से एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया है। यशपाल गर्ग ने कहा कि सर्वे कर लिया गया है। अब टीमें रिपोर्ट बनाकर सौंपेंगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड की तरफ से रविवार को ये सर्वे कराया जा रहा है, ताकि छुट्टी की वजह से लोग घर पर मौजूद रहें। धनास में फ्लैट्स अधिक हैं, इसलिए सोमवार को भी सर्वे जारी रखने का फैसला लिया गया। सीएचबी ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के समय जो भी व्यक्ति मकान में रह रहा होगा, उसे मकान का आवंटन पत्र और अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। अगर घर में आवंटी मौजूद नहीं होगा, तो परिवार का अन्य कोई सदस्य भी दस्तावेजों को दिखा सकता है। हालांकि उसे आवंटी के साथ अपने रिश्ते के सबूत को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed