फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition targets on Abhimanyu after video matter

वीडियो के चक्रव्यूह में फंसे सीएम के निजी सचिव, विपक्ष और अपनों ने भी साधा निशाना

Sun, 02 Dec 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/कैथल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/कैथल(हरियाणा) Updated Sun, 02 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Opposition targets on Abhimanyu after video matter
वीडियो देखते अभिमन्यु

वीडियो के चक्रव्यूह में फंसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव (पीए) अभिमन्यु पर विपक्ष के साथ अपनों ने भी प्रहार किया है। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर से जन अधिकार यात्रा का शंखनाद करने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि कलियुग के अभिमन्यु ने ऐसा कृत्य जरूर किसी की सहमति से किया। मुख्यमंत्री ही कहते हैं कि उनकी सरकार और पार्टी में सभी निर्णय सहमति से होते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के निजी सचिव ने स्थान, पद, अपने नाम और धार्मिक आयोजन की मर्यादा को भंग किया है। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  

विज्ञापन


महिलाओं के प्रति सीएम की राय गलत तो उनके पीए से क्या उम्मीद : किरण 
इस्माईलाबाद के गांव जंधेड़ी में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री की महिलाओं के प्रति राय गलत हो, उनके निजी सचिव से और क्या उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन


सरकार को अभिमन्यु के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए : रॉकी 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी और राज्य सरकार के वर्तमान में एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि जिन लोगों को बिना कुछ किए ही महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है, वे पदों की गरिमा का ध्यान कैसे रख सकेंगे। दो साल पहले उन्हें ओएसडी पद से इसलिए मुक्त किया गया था कि उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ लोगों के कारनामों को उजागर किया था। यह कोई पाप नहीं था, जबकि मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने जो किया है, वह पाप भी है और पद की मर्यादा को भंग करने का मामला भी है। सरकार को अविलंब अभिमन्यु के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति और संस्कार का केवल ढोंग करती है भाजपा : पवन 
 कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पवन गर्ग ने कहा कि कुरुक्षेत्र वह स्थान है, जहां की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शराब, मांस तक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं पर मुख्यमंत्री के निजी सचिव का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में आयोजित बैठक में आपत्तिजनक वीडियो देखना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा और उसकी सरकार सिर्फ संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों का ढोंग करती है। जबकि इनकी असली संस्कृति कुछ और ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed