फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition raised questions on Bhagwant Mann government decision to sought Suggestions from public for budget 

बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव: भगवंत मान सरकार के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल, आप ने बताया ऐतिहासिक 

Thu, 05 May 2022 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 11:35 AM IST
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आप को सरकार चलाने की ताकत और सत्ता दी है। बजट इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है।  

विज्ञापन
Opposition raised questions on Bhagwant Mann government decision to sought Suggestions from public for budget 
सीएम भगवंत मान के फैैसले पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उठाए सवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब बजट-2022 को तैयार करने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री भगवंत ने इस बार राज्य की आम जनता से सुझाव मांगे हैं। इस पर विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की सराहना की है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस फैसले से सरकार की बजट तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह से अज्ञानता और वैचारिक दिवालियापन का पता चलता है। सरकार के चुनाव के साथ लोगों की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है, जो बजट तैयार करने के लिए माहिरों की राय लेने को अधिकृत है। यदि लोगों ने ही बजट बनाना है, तो सरकार यहां किस लिए है?

विज्ञापन


वड़िंग ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने आपको सरकार चलाने की ताकत और सत्ता दी है। बजट इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। आप ऐसी असांविधानिक नौटंकियों के साथ राजनीतिक ड्रामेबाजी बंद करें, जो किसी काम की नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि वह नहीं जानते हैं कि यह सरकार या मुख्यमंत्री बजट तैयार करने को लेकर क्या सोचते हैं, लेकिन इन्हें कोई बताए कि इसका अर्थ पास वाली दुकान से राशन खरीदना नहीं है। जो लोगों की वाहवाही बटोरने के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को महत्वहीन बना रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बजट की तैयारी करना और उसे पेश करना भारतीय संविधान की धारा 202 के तहत एक सांविधानिक जिम्मेदारी है। बीआर आंबेडकर के संविधान में बजट बनाने की प्रक्रिया का स्पष्ट तौर पर वर्णन किया गया है। जिन आंबेडकर का आप अपने फायदे के लिए ज्यादातर जिक्र करते हो और उन्होंने हमें कभी नहीं कहा था कि आप बजट बनाने के लिए लोगों में जाएं। यह सिर्फ वित्तीय नीम हकीमी को दर्शाता है। वड़िंग ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप इस काम को माहिरों के पास ही रहने दें, जिनसे इसकी उम्मीद भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने कहा जनता का बजट होगा

वहीं आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि 2022 का पंजाब सरकार का बजट सही मायने में आम जनता का बजट होगा। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान मुख्यमंत्री के कुछ करीबी नेता-अफसर और कुछ कॉरपोरेट मित्रों के सलाह-मशविरे से बजट तैयार हुआ करता था। इसका फायदा आम लोगों को न होकर बड़े-बड़े कॉरपोरेट और सरकार में बैठे नेताओं को होता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस पुरानी परंपरा को खत्म कर लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए, जनता का बजट जनता द्वारा ही तैयार कराने का फैसला किया है। पंजाब का बजट अब उद्योगपति और अफसर नहीं, आम जनता तैयार करेगी।


कंग ने कहा कि 2022 का पंजाब बजट हर वर्ग को फायदा पहुंचाने वाला होगा। किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, महिला, वृद्ध, कारोबारी, व्यापारी सभी वर्ग के लोगों से मिले सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा और उसके अनुसार ही बजट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट प्रक्रिया में आम लोगों के शामिल होने से सरकार तक सीधी उनकी समस्याएं व सुझाव पहुंच सकेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान जल्द और आसानी से हो सकेगा। 


उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी आप की सरकार जनता से पूछ कर ही बजट तैयार करती है। दिल्ली की जनता को बजट प्रक्रिया में शामिल करने से बहुत सारे सुझाव सरकार के समक्ष पहुंचे और उन पर अमल कर केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए मुफ्त में अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधा एवं मुफ्त बिजली-पानी की व्यवस्था की। पंजाब के लोगों को भी इस फैसले से काफी लाभ मिलेगा और उन्हें सरकार में अपनी हिस्सेदारी का भी आभास होगा। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed