पंजाब: कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुप है विपक्ष, भाजपा ने किया किनारा, आप ने बताया कुर्सी की लड़ाई
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पंजाब इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस समय पंजाब के लोगों को सरकार की सबसे अधिक जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह पर विपक्षी दल चुप्पी साधे हुए हैं। दलों के बड़े नेता मुख्यालयों में बैठकर सिर्फ अपडेट ले रहे हैं। भाजपा इस पूरे मामले से किनारा कर रही है। भाजपा नेता यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि यह उनका अंदरूनी मामला है। वहीं कांग्रेस के इस सियासी घमासान को आम आदमी पार्टी के नेता कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस के बीच पिछले लंबे समय से पावर गेम को लेकर खींचतान चल रही है, जो अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब अन्य कांग्रेस के विधायक भी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। बेअदबी और गोली कांड को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सभी हमलावर हैं। हालांकि कांग्रेस की इस अंतर्कलह को दिल्ली में सुलझाने की कवायद की जा रही है।
सत्तासीन कांग्रेस की इस अंतर्कलह की तपिश से पंजाब में विपक्षी दलों में हलचल हो रही है। हालांकि अभी किसी भी बड़े राजनीतिक दल आप, शिअद और भाजपा के नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन वे दिल्ली में सियासी घमासान का हर पल का अपडेट ले रहे हैं। भाजपा इसे अंदरूनी मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है, वहीं आप नेता इसे कांग्रेसी नेताओं के बीच लड़ी जा रही कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।
पंजाब को अनदेखा कर रही कांग्रेस
कांग्रेस के नेता अति महत्वाकांक्षी हैं। यह लड़ाई सिर्फ कुर्सी को लेकर हो रही है। जनता की समस्याओं से कांग्रेस की सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 2022 में होने वाले चुनाव में पंजाब की जनता इसका जवाब देगी। - हरपाल सिंह चीमा, आप नेता और नेता प्रतिपक्ष, पंजाबयह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा का इस सियासी घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा तो सिर्फ आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख का हाल लेगी। - दुष्यंत गौतम, पंजाब प्रभारी, भाजपा