फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition is silent on dispute between Punjab Congress

पंजाब: कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुप है विपक्ष, भाजपा ने किया किनारा, आप ने बताया कुर्सी की लड़ाई

Tue, 01 Jun 2021 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 11:00 AM IST
सार

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पंजाब इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस समय पंजाब के लोगों को सरकार की सबसे अधिक जरूरत है। 
 

विज्ञापन
Opposition is silent on dispute between Punjab Congress
सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह पर विपक्षी दल चुप्पी साधे हुए हैं। दलों के बड़े नेता मुख्यालयों में बैठकर सिर्फ अपडेट ले रहे हैं। भाजपा इस पूरे मामले से किनारा कर रही है। भाजपा नेता यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि यह उनका अंदरूनी मामला है। वहीं कांग्रेस के इस सियासी घमासान को आम आदमी पार्टी के नेता कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के बीच पिछले लंबे समय से पावर गेम को लेकर खींचतान चल रही है, जो अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब अन्य कांग्रेस के विधायक भी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। बेअदबी और गोली कांड को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सभी हमलावर हैं। हालांकि कांग्रेस की इस अंतर्कलह को दिल्ली में सुलझाने की कवायद की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सत्तासीन कांग्रेस की इस अंतर्कलह की तपिश से पंजाब में विपक्षी दलों में हलचल हो रही है। हालांकि अभी किसी भी बड़े राजनीतिक दल आप, शिअद और भाजपा के नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन वे दिल्ली में सियासी घमासान का हर पल का अपडेट ले रहे हैं। भाजपा इसे अंदरूनी मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है, वहीं आप नेता इसे कांग्रेसी नेताओं के बीच लड़ी जा रही कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।

पंजाब को अनदेखा कर रही कांग्रेस

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पंजाब इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस समय पंजाब के लोगों को सरकार की सबसे अधिक जरूरत है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं। राज्य के सभी बड़े नेता दिल्ली में बैठकर अपनी-अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हैं। जनता सब समझ गई है, आने वाले चुनाव में वह इसका जवाब देगी।

यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा का इस सियासी घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा तो सिर्फ आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख का हाल लेगी। - दुष्यंत गौतम, पंजाब प्रभारी, भाजपा

कांग्रेस के नेता अति महत्वाकांक्षी हैं। यह लड़ाई सिर्फ कुर्सी को लेकर हो रही है। जनता की समस्याओं से कांग्रेस की सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 2022 में होने वाले चुनाव में पंजाब की जनता इसका जवाब देगी। - हरपाल सिंह चीमा, आप नेता और नेता प्रतिपक्ष, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed