फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition condemned giving clean chit to former minister

Chandigarh News: पूर्व मंत्री को क्लीन चिट देने की विपक्ष ने की निंदा

Sat, 28 Jun 2025 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Opposition condemned giving clean chit to former minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को क्लीन चिट देने का विपक्ष ने विरोध किया है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुए कहा कि सिंगला के खिलाफ वर्ष 2022 में जोर शोर के साथ कार्रवाई शुरू की थी और अब उनको क्लीन चिट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन बाद में इन मामलों को बंद कर दिया जाता है। अब ताजा मामले में भी सरकार यही कुछ कर रही है। बाजवा ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ ऐसा करके धोखा किया जा रहा है। हमेशा झूठा प्रचार किया जाता है और बाद में नतीजे कुछ और निकलते हैं।


सिंगला के खिलाफ सबूतों का क्या हुआ, सीएम दें जवाब : सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब को यह बताना चाहिए कि उन सबूतों का क्या हुआ, जिनके आधार पर उन्होंने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाया था। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनके सामने ही आरोप स्वीकार कर लिए थे। सुखबीर ने आरोप लगाया कि अब ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली लॉबी ने जांच एजेंसियों को विजय सिंगला को क्लीन चिट देने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed