फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opportunity for talented fast bowlers in Haryana, Sports News, Haryana News

Chandigarh News: हरियाणा में प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को मौका

Sun, 13 Apr 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for talented fast bowlers in Haryana, Sports News, Haryana News
- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 18 और 19 अप्रैल को टैलेंट हंट का आयोजन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़-रोहतक। कुश्ती और कबड्डी के लिए मशहूर हरियाणा क्रिकेट में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। आगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को देखते हुए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन प्रदेश के उन तेज गेंदबाजों को मौका दे रहा है जिनमें प्रतिभा है, पर अभी तक सामने नहीं आ सकी है। गेंदबाज के गेंदबाजी में तेज गति मिली तो उसकी लय ठीक करने के लिए एसोसिएशन अलग से प्रशिक्षण देगा। इसी क्रम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन 18 और 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर, गुरुग्राम में हरियाणा के तेज गेंदबाजों (पुरुष वर्ग) के लिए टैलेंट हंट का आयोजन कर रहा है। इसे चार जोन में विभाजित किया गया है। इस ओपन टैलेंट हंट में 15 से 22 वर्षीय युवाओं को मौका है। इसके तहत 18 अप्रैल को जोन ए में कैथल, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर और जोन बी में रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी शामिल है। इसी तरह 19 अप्रैल को जोन सी में सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार और करनाल और जोन डी में गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी और मेवात जिला शामिल है। खिलाड़ियों को हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट https://haryanacricket.org पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण फॉर्म भरकर पंजीकृत करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed