फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation time changed in PGI Will be done till 8 on lines before Corona

पीजीआई में ऑपरेशन का समय बदला: कोरोना से पहले की तर्ज पर आठ बजे तक होंगे, मरीजों को इंतजार से राहत

Thu, 03 Apr 2025 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

पीजीआई में कोरोना से पहले रात 8 बजे तक मरीजों के ऑपरेशन किए जाते थे। कोरोना के दौरान इस समय को शाम 5 बजे कर दिया गया था। उसके बाद पीजीआई में मरीजों को ऑपरेशन के लिए 5 से 6 महीने का इंतजार करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Operation time changed in PGI Will be done till 8 on lines before Corona
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब मरीजों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। पीजीआई की ओर से ऑपरेशन करने के समय को 3 घंटे और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल पीजीआई में कोरोना से पहले रात 8 बजे तक मरीजों के ऑपरेशन किए जाते थे। कोरोना के दौरान इस समय को शाम 5 बजे कर दिया गया था। उसके बाद पीजीआई में मरीजों को ऑपरेशन के लिए 5 से 6 महीने का इंतजार करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है किअब कोविड से पहले की तरह रात 8 बजे तक सर्जरी की जा सकेगी। इससे मरीजों को महीनों के लंबे इंतजार से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन


अब रोजाना ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों से 5-6 अतिरिक्त मरीजों का ऑपरेशन हो सकेगा। इससे रोजाना दो सौ से ज्यादा मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। यह निर्देश जारी होने के बाद गर्भवतियों और हड्डियों के मरीजों को ज्यादा मिलेगा। क्योंकि स्त्री रोग विभाग, प्लास्टिक सर्जरी और ऑर्थो में 3 बजे तक सभी ऑपरेशन हो जाते थे। अब यह विभाग भी 8 बजे तक ऑपरेशन करेंगे। इससे मरीजों को जल्दी ऑपरेशन की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन हो सकेंगे ऑपरेशन

पीजीआई में कुल 40 ऑपरेशन थिएटर हैं। अकेले नेहरू हॉस्पिटल में ही 16 थिएटर हैं। रोजाना छोटी और बड़ी सर्जरी के 450 से ज्यादा मरीजों को इलाज मिल रहा है। पीजीआई ने इन सभी विभागों को लेटर जारी कर दिया है। इसमें ऑपरेशन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह ऑपरेशन सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन हो सकेगी। मरीज को डॉक्टर अपनी सुविधा के हिसाब से समय देंगे। इसके लिए डॉक्टरों पर कोई निश्चित समय में ऑपरेशन करने का दबाव नहीं होगा। जब डॉक्टर को सही लगेगा, उसी समय सर्जरी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed