{"_id":"62bc4f12a6946d11a75c9e89","slug":"operation-of-eight-passenger-trains-in-punjab-started-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सवा दो साल बाद आठ यात्री ट्रेनों का संचालन एक जुलाई से शुरू, रेलवे ने दोगुना किया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सवा दो साल बाद आठ यात्री ट्रेनों का संचालन एक जुलाई से शुरू, रेलवे ने दोगुना किया किराया
Wed, 29 Jun 2022 06:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:42 PM IST
सार
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने ट्रेनों की समयसारिणी जारी की है। पठानकोट से सुबह 8:50 बजे डीएमयू जालंधर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार शाम 5:35 बजे भी डीएमयू चलेगी। पठानकोट से अमृतसर के लिए सुबह 4:40 बजे डीएमयू, 8:05 बजे पैसेंजर, 12:05 बजे डीएमयू वेरका तथा शाम 6:40 बजे अमृतसर के लिए डीएमयू चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवा दो साल से कोविड के चलते पठानकोट से जालंधर और अमृतसर रूट की बंद आठ पैसेंजर ट्रेनें शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। बुधवार को फिरोजपुर रेल मंडल ने लिखित आदेश जारी किया है। ट्रेनें शुरू होने के बाद दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं यात्रियों के लिए बुरी खबर यह है कि किराया कोविड से पहले की तुलना में दोगुना तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
आदेश जारी होने के बाद पठानकोट में अधिकारियों ने ट्रेनों को चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रनिंग स्टाफ को गाड़ियों का संचालन समय पर करवाने को कहा गया है। बता दें कि पठानकोट से अमृतसर-जालंधर जाने वाली यात्री भी इन ट्रेनों के चलने का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। एक जुलाई से चलने वाली ट्रेनों का रेलवे ने किराया बढ़ाया है, हालांकि बस के किराए से यह कम ही है।
विज्ञापन
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने जारी की समय-सारिणी
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने ट्रेनों की समयसारिणी जारी की है। पठानकोट से सुबह 8:50 बजे डीएमयू जालंधर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार शाम 5:35 बजे भी डीएमयू चलेगी। पठानकोट से अमृतसर के लिए सुबह 4:40 बजे डीएमयू, 8:05 बजे पैसेंजर, 12:05 बजे डीएमयू वेरका तथा शाम 6:40 बजे अमृतसर के लिए डीएमयू चलेगी।
विज्ञापन
अमृतसर से डीएमयू सुबह 4:40 बजे, दोपहर 12:10 बजे व रात्रि 8:35 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी। यह सभी ट्रेनें कोविड के कारण मार्च 2020 से बंद थीं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सभी ट्रेनें अपने पुराने समय पर ही चलेंगी। वर्तमान समय में चल रही चार पैसेंजर ट्रेनों में जो मेल का किराया लिया जा रहा है उसी के हिसाब से अब बाकी पैसेंजर ट्रेनों में भी किराया लिया जाएगा।
कोविड से पहले का किराया
- पठानकोट से गुरदासपुर 10 रुपये
- पठानकोट से बटाला 20 रुपये
- पठानकोट से अमृतसर 25 रुपये
- पठानकोट से मुकेरियां 15 रुपये
- पठानकोट से जालंधर 30 रुपये
अब लगेगा मेल एक्सप्रेस का किराया
- पठानकोट से धारीवाल 30 रुपये
- पठानकोट से बटाला 40 रुपये
- पठानकोट से अमृतसर 55 रुपये
- पठानकोट से मुकेरियां 30 रुपये
- पठानकोट से जालंधर 60 रुपये