फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation End Game reveals Lawrence Bishnoi gang protects online betting kingpin

ऑपरेशन एंड गेम से बड़े खुलासे: ऑनलाइन सट्टेबाजी के किंगपिन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संरक्षण, ऐसे चलता था काम

Thu, 25 Sep 2025 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:23 PM IST
सार

ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस गोरखधंधे में दुबई, जॉर्जिया, आर्मेनिया और मलेशिया से ऑपरेट करने वाले मास्टरमाइंड सीधे तौर पर गैंगस्टरों के संपर्क में थे। इनमें लॉरेंस बिश्नोई, रोपड़ जेल में बंद दीपू बनूड़ और बुड़ैल जेल में बंद देवेंद्र उर्फ काली शूटर जैसे गैंगस्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
Operation End Game reveals Lawrence Bishnoi gang protects online betting kingpin
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खुलासे के बाद इस मामले में कई चौंकाने वाले इनपुट सामने आए हैं। चंडीगढ़ में इस नेटवर्क के किंगपिन नंद किशोर उर्फ रिंकू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अन्य कुख्यात गैंगस्टरों का संरक्षण मिला था। 
विज्ञापन


इन गैंगस्टरों का इस्तेमाल सट्टे में हारे हुए पैसों की वसूली के लिए किया जाता था, खासकर जब कोई बड़ा कारोबारी या उद्योगपति लाखों-करोड़ों रुपये देने से इन्कार करता था। रिंकू को दो दिन पहले ही ईडी ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस गोरखधंधे में दुबई, जॉर्जिया, आर्मेनिया और मलेशिया से ऑपरेट करने वाले मास्टरमाइंड सीधे तौर पर गैंगस्टरों के संपर्क में थे। इनमें लॉरेंस बिश्नोई, रोपड़ जेल में बंद दीपू बनूड़ और बुड़ैल जेल में बंद देवेंद्र उर्फ काली शूटर जैसे गैंगस्टर शामिल हैं। ये गैंगस्टर रिंकू और उसके नेटवर्क को संरक्षण देते थे और वसूली का काम संभालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस चहल के आने से नेटवर्क में खलबली

सूत्रों के मुताबिक, जब आईपीएस कुलदीप सिंह चहल चंडीगढ़ के एसएसपी बने और बाद में मोहाली में कार्यरत रहे तब रिंकू, चिक्की और उसके नेटवर्क ने अपना काम लगभग समेट लिया था। रिंकू के करीबी लोगों ने बताया कि चहल के सख्त रुख के कारण इस नेटवर्क को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इनसे दूरी बनाए रखते थे।

600 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी और संपत्ति जब्त करने की तैयारी

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने रिंकू और उसके नेटवर्क से जुड़े करीब 60 आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। विभाग ने इस मामले में अब तक 600 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान लगाया है। गैरकानूनी तरीके से कमाई गई इन संपत्तियों को जल्द ही जब्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed