{"_id":"029d35d2a65ca68a68a1170a24f27b3e","slug":"operation-blue-star-issue-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ब्लू स्टार : अब बलवंत सिंह रामूवालिया पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ब्लू स्टार : अब बलवंत सिंह रामूवालिया पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में कांग्रेस और अकालियों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौरान शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह रामूवालिया पर भी गंभीर अरोप लग गए हैं।
रामूवालिया ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनके भाइयों डॉ. रछपाल सिंह और इकबाल सिंह ने कनाडा से भेजे ई-मेल में कहा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में बलवंत रामूवालिया ने 1984 में ही उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं।
उनके अनुसार रामूवालिया ने उन्हें बताया था कि भिंडरांवाला के डर से अकाली नेताओं लौंगोवाल, बादल, टोहड़ा और बरनाला ने ही इंदिरा गांधी को दरबार साहिब पर सैन्य कार्रवाई के लिए मनाया था।
विज्ञापन
इस संबंध में संपर्क करने पर बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि यह आरोप उनकी छवि को धूमिल करने के लिए लगाए जा रहे हैं। उनके अपने भाइयों से झगड़ा चल रहा है और अब वह इस तरह की गलत, झूठी और बेबुनियाद बातें करके उन्हें निजी हानि पहुंचाना चाहते हैं।
न उन्होंने इस तरह की कोई बात की और न ही किसी अकाली नेता ने ऐसा किया। अकाली नेताओं ने तो केंद्र की तत्कालीन सरकार के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीपीसीसी प्रवक्ता सुखपाल खैरा भी विभिन्न अकाली नेताओं पर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं कि अकालियों को पहले ही ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में पता था।