{"_id":"58ed2b084f1c1b9f36cf6e52","slug":"openings-in-post-office-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वीं पास के लिए सुनहरा मौका, यहां निकलीं हैं नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वीं पास के लिए सुनहरा मौका, यहां निकलीं हैं नौकरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दसवीं पास के लिए चंडीगढ़ डाक मंडल की ओर से 57 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती होगी। इसके लिए डाक विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। नौकरी के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। दसवी के नंबरों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई, 2017 है।
चंडीगढ़ मंडल की प्रवर डाकघर अधीक्षक राधिका धीर ने बताया कि भरती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विस्तृत जानकारी विभागीय बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एपीपोस्ट डॉट इन/जीडीएसऑनलाइन और डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इंडियापोस्ट डॉट गोव डॉट इन पर ले सकते हैं। 11 अप्रैल से आवेदन शुरू है।
राधिका धीर ने बताया कि इस भरती प्रक्रिया के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष आवेदनकर्ता से एक सौ रुपये शुल्क के रूप में लिया जाएगा। महिला और एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट भेजने की जरूर नहीं है। डाक द्वारा भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ग्रामीण डाक सेवकों की तीन घंटे की ड्यूटी होगी।