फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opening of new hospital in sector 45

शहर को आज मिलेगा एक और अस्पताल

Mon, 04 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
opening of new hospital in sector 45

शहरवासियों को मंगलवार को एक और हॉस्पिटल मिल जाएगा। सेक्टर-45 स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का मंगलवार को उद्घाटन हो रहा है।

विज्ञापन


यह दक्षिणी सेक्टरों के बाशिंदों के लिए बड़ी राहत है। सेंटर में इमरजेंसी सेवाएं और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।

हेल्थ सेंटर में चार इमरजेंसी मेडिकल अफसर, एक पीडिएट्रिशियन, एक सर्जन, एक आर्थोपेडिक्स, चार लेडी मेडिकल अफसर, दो गाइनोकोलॉजी कंसलटेंट, पैथोलॉजिस्ट व ईएनटी स्पेशलिस्ट को नियुक्त किया गया है। यहां कुल 50 बेड होंगे। एडवाइजर विजय कुमार देव मंगलवार शाम को तीन बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हास्पिटल में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी, गाइनी और डिलीवरी की सुविधा रहेगी। डिलीवरी के दौरान होने वाले आपरेशन और नवजात की देखभाल से संबंधित व्यवस्था भी रहेगी। टीकाकरण समेत नेशनल हेल्थ मिशन के तहत आने वाली सभी सुविधाएं भी यहां पर मिलेंगी।
विज्ञापन


मनीमाजरा में बनेगा आयुष हॉस्पिटल व कॉलेज
शहर में बनने वाले आयुष हास्पिटल की जगह तय कर दी गई है। आयुष कॉलेज कम हास्पिटल इंदिरा कॉलोनी पुलिस थाने के पास बनना तय हो गया है। सोमवार को होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल व अन्य डाक्टरों ने मनीमाजरा का दौरा कर जगह को भी देखा। करीब छह एकड़ की जमीन है। इस बारे में जल्द ही केंद्र सरकार के आयुष डिपार्टमेंट से अवगत करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed