फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open zym, open air zym, chandigarh nagar nigam, chandigarh

चंडीगढ़ में ओपन जिम तैयार, सैर के साथ-साथ फ्री में एक्सरसाइज

Sun, 27 Mar 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
open zym, open air zym, chandigarh nagar nigam, chandigarh
ओपन एयर जिम
जो लोग गार्डन में सैर करने के साथ साथ ही एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो उनके लिए चंडीगढ़ में सेक्टर-16 स्थित शांति कुंज में ओपन एयर जिम बनाया गया है। यह जिम वार्ड पार्षद प्रदीप छाबड़ा के सुझाव पर तैयार किया गया है। अगले सप्ताह इसे शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। नगर निगम ने दिल्ली के लोधी गार्डन की तर्ज पर यहां पर ओपन एयर जिम बनाया है इसके लिए इंजीनियरिंग विंग की टीम लोधी गार्डन में बने हुए जिम का स्टडी करके आई थी।
विज्ञापन


शांति कुंज शहर का सबसे पुराना और बड़ा गार्डन है। जहां पर सुबह और शाम के साथ साथ दोपहर को भी लोग सैर करने के लिए आते हैं। यहां पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा कई वीआईपी भी सैर करने के लिए आते हैं। यहां पर सैर करने वालों लोगों ने अपने -अपने ग्रुप भी बनाए हैं । ये लोग सैर के दौरान यहां गार्डन में ही मिले और फिर ग्रुप बनाकर इकट्ठे सैर कर रहे है। इस जिम के निर्माण में नगर निगम का करीब 7 लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन


निशुल्क मिलेगी एक्सरसाइज की सुविधा
शांतिकुंज में एक मंच बना हुआ है, जिसके ऊपर ओपन एयर जिम बनाया गया है। इंजीनियरिंग विंग के अनुसार इसमें इस तरह के जिम के उपकरण फिट किए गए हैं जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं ले जाया जा सकता है। इसे झूलों की तरह स्थायी तौर पर फिक्स किया गया है। इसमे इस तरह के उपकरण लगे होंगे जो बारिश में भी खराब नहीं होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां पर जिम बनाया जा रहा है। सेक्टर-16 का शांतिकुंज का गार्डन रोज गार्डन के सामने ही है। रोज गार्डन में भी प्रतिदिन हजारों लोग सैर करने के लिए आते है। शांति कुंज में फूड शॉप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति कुंज में हजारों लोग सैर करने के लिए आते हैं। यहां पर ओपन एयर जिम बनने से पूरे शहरवासियों  को फायदा मिलेगा। ओपर एयर जिम में एक्सरसाइज करने का अलग ही मजा होगा। जल्द ही इस जिम का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
- प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर औरवार्ड पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed