भारतीय सेना में नौकरी का मौका, देखिए कहीं चूक न जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। 21 जुलाई से खुली भर्ती शुरू होगी।
अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला जिलों व केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवकों की सेना में भर्ती के लिए 21 से 30 जुलाई तक राजीव गांधी खेल स्टेडियम अंबाला छावनी में सेना भर्ती कार्यालय अंबाला द्वारा खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विलेश राणा ने बताया कि इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सेना क्लर्क, सैनिक स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को अंबाला तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी और यह भर्ती सैनिक सामान्य, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडसमैन और टेक्निकल पदों के लिए होगी।
26 जुलाई तक युवाओं को भर्ती करेगी सेना
इसी प्रकार 22 जुलाई को अंबाला जिला की बराड़ा और नारायणगढ़ तहसील, कैथल जिला के गुहला और पुंडरी तहसील तथा पंचकूला जिला और चंडीगढ़ के युवाओं की उक्त चारों पदों के लिए भर्ती की जायेगी।
इसी प्रकार 23 जुलाई को कैथल जिला के फतेहपुर और कैथल तहसीलों, 24 जुलाई को यमुनानगर जिला की सभी तहसीलों, 25 जुलाई को करनाल जिला की सभी तहसीलों ओर 26 जुलाई को कुरूक्षेत्र जिला की सभी तहसीलों के युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम है।
उन्होने बताया कि 26 जुलाई को ही हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के युवाओं की डीएससी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भर्ती में हरियाणा के गुडगाव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलो के युवा भाग नहीं ले सकते।