फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   open army recuritment, online registration complousary

नया नियम: सेना में भर्ती होना है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

Sun, 02 Aug 2015 07:58 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
open army recuritment, online registration complousary

सेना भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पानीपत में होने वाली भर्ती के लिए पहली बार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 1 से 10 नवंबर तक होने वाली इस भर्ती में रोहतक, पानीपत, सोनीपत और झज्जर के युवा भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


सेना भर्ती में पारदर्शिता रखने और उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड ने यह पहल की है। लेकिन यह तो समय ही बताएगा कि बोर्ड इस उद्देश्य में कितना सफल होता है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि सेना भर्ती में आनलाइन सिस्टम अपनाने की घोषणा तो काफी समय पहले ही हो चुकी है। लेकिन इसके लिए जरूरी सिस्टम अभी तक तैयार नहीं था। लेकिन अब आर्मी मुख्यालय ने आनलाइन प्रणाली को जनरेट कर लिया गया है। नए सिस्टम का पहला प्रयोग 1 से 10 नवंबर को पानीपत में होने वाली भर्ती में किया जाएगा। पहले की तरह कागजात लेकर पहुंचने के बजाय इस बार अभ्यर्थियों को पहले ही वेबसाइट पर जाकर आनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही भर्ती स्थल पर प्रवेश मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती स्थल पर भी मिलेगी आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
अधिकारियों का मानना है कि पहली बार होने वाले आनलाइन प्रोसेस की जानकारी नहीं होने के कारण करीब 40 फीसदी अभ्यर्थी बिना रजिस्ट्रेशन के भी पहुंच सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती स्थल पर ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा की जाएगी। इस सिस्टम से सेना का समय भी बचेगा और भर्ती स्थल पर उमड़ने वाली भारी भीड़ से छुटकारा भी मिलेगा। सेना के पास पहले से ही रिकार्ड रहेगा कि कल कितने अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचेंगे।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

open army recuritment, online registration complousary

- भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अभ्यर्थी को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर जाना होगा। वहां पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें, जिसके बाद पंजीकरण तालिका में दिए गए आवेदन पत्र को भरना होगा।
- शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर आवेदन करने वाले को व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। जैसे- नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि।
- रजिस्ट्रेशन फार्म में भरने के लिए अभ्यर्थी के पास अपना खुद का ई-मेल और मोबाइल नंबर होना चाहिए। दूसरों की ई-मेल आईडी को अवैध माना जाएगा।
- वेबसाइट पर एक बार पंजीकरण होने के बाद ई-मेल और मोबाइल पर वनटाइम पासवर्ड मिलेगा। सफल पंजीकरण करने के लिए वनटाइम पासवर्ड को दर्ज कर दें, जिसके बाद अभ्यर्थी की प्रोफाइल सेना प्रणाली द्वारा बनाई जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद ई-मेल आईडी ही अभ्यर्थी का यूजर नेम होगा, जिसका पासवर्ड अभ्यर्थियों को स्वयं रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed