फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only three days of vaccine stock left in Punjab

चिंताजनक : पंजाब में ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन का स्टॉक भी तीन दिन का बचा, कैप्टन ने केंद्र से की अपील

Mon, 19 Apr 2021 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Only three days of vaccine stock left in Punjab
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पंजाब में वैक्सीन की भारी कमी हो गई है। वैक्सीन और ऑक्सीजन के घटते स्टॉक पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि वह है वैक्सीन की आपूर्ति तुरंत करें और राज्य में दो नए ऑक्सीजन संयंत्रों को तत्काल मंजूरी दे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल
विज्ञापन


राज्य में वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्थिति गंभीर है और केवल तीन दिन का स्टॉक बचा है हालांकि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही और स्टॉक भेजा जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने अमृतसर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी दी, जबकि मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि इंडियन ऑयल लिमिटेड राज्य को आपूर्ति कर रहा है लेकिन स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मांग और आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति की निगरानी और केंद्र सरकार के साथ समन्वय के लिए प्रमुख सचिव (उद्योग) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने कहा कि ऑक्सीजन के तीन संयंत्र परिचालन में आ गए हैं और अमृतसर व पटियाला के मेडिकल कॉलेजों में दो संयंत्रों के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार है। हालांकि वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी है लेकिन मांग को पूरा करने के लिए इसे एक जिले से दूसरे जिले में आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed