फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only one student comes to study in a government school in Bathinda

चौंका देगा पंजाब का यह स्मार्ट स्कूल: यहां छात्र भी एक, अध्यापिका भी एक, नहीं बढ़ी संख्या; कोशिश की गईं अनेक

Wed, 31 Jan 2024 08:17 PM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

पंजाब के एक सरकारी स्कूल में सिर्फ एक बच्चा पढ़ता है। स्कूल में एक ही अध्यापिका की तैनाती की गई है। कई बार ग्रामीणों से बातचीत के बावजूद छात्रों की संख्या नहीं बढ़ रही है। अब शिक्षा विभाग पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों को समझाने में जुटा है।  

विज्ञापन
Only one student comes to study in a government school in Bathinda
अकेले छात्र को पढ़ाती अध्यापिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले में एक ऐसा स्कूल है जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जाएंगे। यह सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल है। इस स्कूल में एक बच्चा पढ़ने आता है। एक ही अध्यापिका बच्चे को पढ़ाने आती है। यह स्कूल है बठिंडा जिले के गांव बुध सिंह वाला का।

विज्ञापन


स्कूल में अध्यापिका सरबजीत कौर की तैनाती हैं। उन्होंने स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने की खातिर ग्रामीणों से बातचीत भी की। मगर संख्या नहीं बढ़ी। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह इस बार स्कूल में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए लोगों से बात करेंगे। पंचायत के माध्यम से भी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

पांचवीं में पढ़ता है अकेला छात्र

अध्यापिका सरबजीत कौर ने बताया कि इस स्कूल में उनकी नई तैनाती की गई है। यहां आने के बाद ही पता चला कि स्कूल में एक ही छात्र है। वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। गांव में करीब 40 घर हैं। मगर इन घरों के बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ रहे हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सरकारी स्कूल में बच्चों को भेजने की अपील की। मगर अभी तक विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सुविधाएं मिल रहीं: छात्र

वहीं छात्र का कहना है कि वह पिछले पांच वर्ष से इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। यहां उसे हर तरह की सुविधा मिल रही है। अच्छी तरह से पढ़ाई भी कराई जाती है। अकेले होने की वजह से सिर्फ पढ़ाई में ही मस्त रहता हूं। गांव का कोई अन्य बच्चा इस स्कूल में पढ़ाई करने नहीं आता है।


शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ महिंदरपाल सिंह ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इस बार स्कूल में अधिक दाखिले होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गांव की पंचायत के माध्यम से लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

अकेलापन महसूस करता हूं

पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने कहा कि मैं स्कूल में अकेला ही पढ़ने आता हूं। इस वजह से मुझे बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस होता है। मगर मैं शिक्षा प्राप्त करने के मकसद से ही पढ़ाई कर अपने अकेलेपन को दूर करने का प्रयास करता हूं। अगर स्कूल में अन्य बच्चे भी पढ़ाई करें तो मेरे भी दोस्त बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed