फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   only one female bike driver contestant of sajoba rally

रॉयल एनफील्ड पर पुरुषों को टक्कर दे रही हैं साराह

Sun, 22 Mar 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
only one female bike driver contestant of sajoba rally

आधुनिक युग में किसी भी फील्ड में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। इसे साबित कर दिखाया है सिटी ब्यूटीफुल की साराह कश्यप ने।

विज्ञापन


वह अकेली ऐसी महिला राइडर हैं, जो सजोबा रैली में मोटरसाइकिल कैटगरी में हिस्सा ले रही हैं। इस वर्ग में देशभर से 50 से अधिक प्रोफेशनल बाइक राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं।

साराह कश्यप रॉयल इनफील्ड पर पुरुष ड्राइवर्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सजोबा रैली शनिवार को सेंट जोंस स्कूल-26 से रवाना हुई। रैली कई किलोमीटर का सफर तय करते हुए चहल से वापस रविवार को लौटकर खत्म होगी।
विज्ञापन


यह रैली शनिवार सुबह जब शुरू हुई तो इतने पुरुष ड्राइवर्स के बीच अकेली साराह कश्यप का आत्मविश्वास देखने लायक था। रैली जैसे ही शुरू हुई, वह इनफील्ड पर फर्राटा भरती हुई आंखों से ओझल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शिक्षा, चेन्नई में जॉब
साराह कश्यप ने बताया कि वह शहर के भवन विद्यालय स्कूल की छात्रा रही हैं। इसकेबाद एमबीए करने के लिए इंग्लैंड गईं। लौटने के बाद छह महीने पहले चेन्नई में जॉब पकड़ी। उनके बड़े भाई मोटरसाइकिल चलाते थे। उनसे ही बाइक चलाना सीखा और अब 14 वर्षों से बाइक चला रही हैं।


सजोबा रैली में पहली बार शामिल
साराह कश्यप कई रैलियों में हिस्सा ले चुकी हैं। रास्ते में बाइक में खराबी आने पर वह खुद उसे ठीक करना भी जानती हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार सजोबा रैली में हिस्सा ले रही हैं और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने की माद्दा रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed