मौसम: अगस्त में झमाझम बारिश को तरसा चंडीगढ़, पांच साल में इस बार हुई सबसे कम बरसात
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक मानसून ब्रेक जैसी स्थिति है। बारिश होगी, लेकिन हल्की से मध्यम। ऐसे में अगस्त का महीना भी शहरवासियों को मायूस करके जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ वर्षों से अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही थी। पिछले वर्ष अगस्त महीने में चंडीगढ़ में 441.3 एमएम बारिश हुई थी और दस वर्षों का रिकार्ड टूटा था, लेकिन इस वर्ष सूखे जैसी स्थिति है। अगस्त माह के 27 दिन बीत चुके हैं और अब तक मात्र 145 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पांच वर्षों में अगस्त में हुई सबसे कम बारिश है। अगस्त में बारिश न होने से मानसून सीजन में होने वाली बारिश का गणित भी गड़बड़ा रहा है। आने वाले दिनों में भी ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं बन रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक मानसून ब्रेक जैसी स्थिति है। बारिश होगी, लेकिन हल्की से मध्यम। ऐसे में अगस्त का महीना भी शहरवासियों को मायूस करके जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अगस्त में सक्रिय मौसमी सिस्टम आए लेकिन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए। इस वजह से लगातार बारिश नहीं हो सकी। छिटपुट बारिश जरूर हुई, लेकिन उससे न तो बारिश का आंकड़ा बढ़ा और न ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। जुलाई में भी स्थिति इसी तरह से बनी थी। जुलाई में भी पांच सालों में सबसे कम बारिश रिकार्ड हुई थी।
मानसून सीजन की बारिश में 39 फीसदी की कमी
गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी
पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 89 फीसदी रिकॉर्ड हुई, जबकि न्यूनतम 60 फीसदी। अगले तीन दिन फिलहाल बारिश के चांस नहीं हैं। दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान से भी राहत मिलने के आसार नहीं है।
अगस्त में किस साल कितनी बारिश
साल बारिश
2021 148 (26 अगस्त तक)
2020 441.3
2019 284.4
2018 304.6
2017 264.8
2016 127.4
आगे बारिश होने की उम्मीद कम है, क्योंकि अभी कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है। अगस्त के आखिरी दिनों में छिटपुट बारिश के आसार हैं, लेकिन बारिश ज्यादा नहीं होगी। -मनमोहन सिंह, निदेशक, चंडीगढ़ मौसम विभाग