{"_id":"98756a210c80300148eb24a7c0522058","slug":"online-vahicle-ragistration-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पंजीकरण के लिए नहीं पड़ेगा भटकना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पंजीकरण के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना
Updated Sat, 03 May 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोगों को अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के लिए महिनों तक नहीं भटकना पड़ेगा। दूसरे राज्य से एनओसी आने पर ओर उसकी कनफर्मेशन होने पर समय लग जाता था लेकिन अब सब ऑनलाइन और तत्काल प्रभाव के साथ होगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं एसडीएम बराड़ा की एक मेल बना दी है, जिस पर एनओसी की कनफर्मेशन हो जाएगी, जिसके साथ ही वाहन के पंजीरकण के पैसे भर कर रजिस्ट्रेशन हो जाएगी।
एसडीएम बराड़ा आरके शर्मा ने बताया कि इतना ही नहीं अब नए वाहनों के पंजीकरण के लिए केवल डीलर के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ही वाहन का रजिस्ट्रेशन होगा। जबकि पहले वाहन से चैसिज नंबर आदि ट्रेस करना होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा। दो माह बाद जल्द वाहनों का पंजीकरण होने लगेगा।
विज्ञापन