{"_id":"bc87321cd5f1ff3def1c27d12c542c95","slug":"online-ticket-service-will-applicable-in-haryana-roadways-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज की साधारण बसों में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज की साधारण बसों में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट और एसी बसों के बाद हरियाणा रोडवेज अब साधारण बसों के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की जा रहा है। अब तक रोडवेज की वोल्वो बसों के लिए ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा परिवहन की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट लेने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पडे़गा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यात्रियों को इस परेशानी से निजात दिलवाने के लिए पहले चरण में विभिन्न रूटों का व्यापक अध्ययन करने के बाद विभाग द्वारा ऐसे 400 रूट चुने गए हैं। फिलहाल, इन रूटों पर यात्रा करने से पहले यात्रियों को बस अड्डा परिसरों में टिकट काउंटर पर लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
पंवार ने बताया कि ऐसे रूटों पर यात्रियों को बस चलने के निर्धारित समय से काफी पहले बस अड्डे आना पड़ता है। इससे उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है, इसलिए यात्रियों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने साधारण बसों के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आरंभ करने की योजना बनाई है।
पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा 400 रूट चुने जाने के बाद आगे की कार्य- योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए विभाग के अधिकारी सॉफ्टवेयर तैयार करने व अन्य जरूरी औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन आमजन के यातायात का प्रमुख साधन है।