फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online studies will be done, only fifty percent teachers come to schools

कोरोना : ऑनलाइन होगी पढ़ाई, पचास प्रतिशत शिक्षक ही आएंगे स्कूल

Tue, 11 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Online studies will be done, only fifty percent teachers come to schools
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को निर्देश जारी किया कि स्कूलों में प्रतिदिन 50 प्रतिशत ही गैर-शैक्षणिक और शैक्षणिक कर्मचारी आएंगे। इसकी व्यवस्था के लिए रोस्टर बनाया जाएगा। रोस्टर को स्कूल प्रमुख ही तैयार करेंगे। स्कूलों का टाइम टेबल सामान्य दिनों वाला ही रहेगा। विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी। शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों को अलग से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर की ओर से स्कूलों को जारी निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रमुख प्रतिदिन स्कूल आएंगे। स्कूल प्रमुख ऑनलाइन शिक्षण और अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड रखेंगे। जो विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगा सकते, उन्हें कक्षा में जोड़ने के लिए अलग से प्रयास किए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों का शिक्षकों को रिकॉर्ड बनाना होगा और कक्षा नहीं लगा पाने के कारणों को सूचीबद्ध करना होगा। अगर कोई विद्यार्थी मानसिक या भावनात्मक तनाव में हैं, तो शिक्षक स्कूल काउंसलर के सहयोग से उसकी मदद करेंगे और समय-समय पर उन विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगे। जो विद्यार्थी कक्षा नहीं लगा पा रहे हैं, ऐसे विद्यार्थियों के लिए शिक्षक वर्कशीट और पढ़ने का मैटीरियल तैयार करेंगे। यह सब बच्चों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर उन्हें सौंपा जाएगा। इसके साथ स्कूलों में चंडीगढ़ प्रशासन और भारत सरकार की ओर से जारी कोरोना दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed