फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Shopping, Exposure by Cyber Cell, Must Read

ऑनलाइन शॉपिंगः साइबर सेल का बड़ा खुलासा

Sat, 11 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
Online Shopping, Exposure by Cyber Cell, Must Read

चंडीगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन शापिंग पोर्टल से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। चंडीगढ़ साइबर सेल ने इस मामले के दोनों आरोपियों द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में चलाया जा रहा एक कालिंग सेंटर ढूंढा है साथ ही युवाओं की पसंद बन चुके नामी ब्रांड के नकली चश्मे और गारमेंट भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ साइबर सेल ने यह खुलासा सेक्टर-39 बी के रहने वाले मनिंदर ग्रोवर की शिकायत के मिलने के बाद किया। ऑनलाइन ठगी के आठ अन्य मामले भी इन कंपनियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सेक्टर-22 से सेक्टर-40 डी निवासी साहनी दीक्षित और सेक्टर-47 चंडीगढ़ के निवासी गौरव भाटिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा आरोपियों के पास से मिले कंप्यूटरों और लैपटॉप के माध्यम से हुआ। इसमें तीनों आनलाइन शापिंग पोर्टल मिले। जांच में चंडीगढ़ साइबर सेल को आठ अन्य शिकायत मिली थीं। इसमें ऐसी नकली घड़ियों का जिक्र था।

नकली घड़ियों समेत काफी सामान बरामद

Online Shopping, Exposure by Cyber Cell, Must Read

घड़ियां www.watchcartz.com, www.digaaz.com, www.luxecart.com etc. पर सेल की जा रही थीं। साइबर सेल की टीम ने सर्विस प्रोवाइडर से फोन नंबर और रजिस्टर्ड वेबसाइट का पता निकाला। इससे रिसीव शिकायतों पर फेज-1 और फेज-2 में छापा मारा गया।

24 सितंबर 2014 को इस छापे के दौरान पता चला कि यूनिट का प्लाट नंबर 194-995 चौथा फ्लोर रामदरबार, किरपाल बिल्डिंग इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में कंपनी का कस्टमर केयर है। इसमें तीस कंप्यूटर सिस्टम, पीसी लैपटॉप, तीस लैंडलाइन फोन और संचार की अन्य डिवाइस मिले।

पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर प्लाट नंबर 347 इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में छापा मारा। यहां पुलिस को नकली घड़ियों को पैक करने का सामान, गारमेंट और अन्य वस्तुएं मिलीं। यहां छह कंप्यूटर सिस्टम और मिले।

इसमें इंटरनेशनल घड़ियों के ब्रांड की रेप्लिका, रोलेक्स 427, ओमेगा 23, हबोल्ड, ब्रेटलिंग, कार्टियर, रायल ओक, चोपार्ड पाटेक फिलिपी 285 भी मिलीं।

पुलिस ने इस परिसर से 735 नकली घड़ियां सीज कीं। छापे में 240 मोंट ब्लैक पेन, जूते, परदा, अरमानी, जैपिटोस, डीजल, गैंट, लोकोस्टे, ल्यूइस जैसी नामी कंपनियों के लोगो और नकली प्रोडक्ट मिले।

ओरिजनल प्रोडक्ट दिखाते थे, नकली बेचते थे

Online Shopping, Exposure by Cyber Cell, Must Read

आनलाइन शापिंग कंपनी वास्तविक प्रोडक्ट दिखाकर नकली सामान बेचती थी। अनायास नजर पड़ने पर वह असली जैसी ही लगती थी। कंपनी ने किसी भी ग्रीवांस के लिए ग्राहक सपोर्ट भी दिया था।

इसके लिए support@watchcarz.com, support@digaaz.com और मोबाइल नंबर 7500000004, +41565880016 पर संपर्क करने को कहा गया था। यह सामान नई दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ से आता था।

अब तक 20 शिकायतें
चंडीगढ़ साइबर सेल के पास आनलाइन शापिंग पोर्टल के जरिए ठगी की बीस शिकायत आईं हैं। इस मामले में पुलिस की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed