{"_id":"56ed58eb4f1c1b1d658b4896","slug":"online-land-record-punjab-goverment-punjab-haryana-highcourt-chief-secretery-revenu-land-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंजाब के जमीनों रिकार्ड के कंप्यूटरीकरण में जमाबंदी के कॉलम हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के जमीनों रिकार्ड के कंप्यूटरीकरण में जमाबंदी के कॉलम हुए कम
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जमीनों के रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करते वक्त जमाबंदी के कॉलम 12 से घटाकर नौ करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, वित्त आयुक्त (राजस्व) और लैंड रिकॉर्ड विभाग के निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मामले की सुनवाई 30 मार्च को होगी। दरअसल, जस्टिस परमजीत सिंह की बेंच के समक्ष एक मामले में खुलासा हुआ कि कंप्यूटरीकृत जमाबंदी में कालम कम कर दिए गए हैं। जमाबंदी के यह कालम पहले हस्तलिखित होते थे। इन कालमों में अहम
जानकारी होती थी। पंजाब लैंड रुल्स के तहत जमाबंदी के 12 कालम तय किए गए थे।
हालांकि जिन कालमों को हटाया गया, उनमें किसान द्वारा दिया गया रेंट, मूल्य और दर शामिल होती है। हटाए गए अन्य कालमों में राजस्व और सेस की विस्तृत जानकारी होती है। वह कालम अब खत्म कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
खत्म किए गए कालमों से क्षेत्राधिकार, कोर्ट फीस और अन्य कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी मिलती है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यह कालम अति महत्वपूर्ण हैं। इनके जमाबंदी के रिकॉर्ड से निकाले जाने के कारण मालिक और किराएदार के अधिकार
प्रभावित हो सकते हैं।