फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online information kiosk for pgi chandigarh patients

पीजीआई के मरीजों के लिए खास ऑनलाइन सुविधा

Wed, 18 Mar 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
online information kiosk for pgi chandigarh patients

लंबे समय के बाद पीजीआई ने नेहरू अस्पताल में इन्फॉर्मेशन कियोस्क स्थापित कर दिया गया। इस मशीन के इस्तेमाल से मरीजों को कई जानकारियां ऑन द स्पॉट मिल जाएंगी।

विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से डॉक्टरों की ओपीडी, टेस्ट और जांचों के दाम, प्राइवेट रूम की वेटिंग व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। अभी इसे ट्रायल के तौर पर नेहरू अस्पताल में शुरू किया गया है।
विज्ञापन


यदि ट्रायल सफल रहा तो न्यू ओपीडी ब्लॉक, एडवांस आई सेंटर, कार्डियोलॉजी व एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में भी ये मशीन इंस्टाल की जाएंगी।

एटीएम की तरह है इन्फॉर्मेशन कियोस्क

online information kiosk for pgi chandigarh patients

नेहरू अस्पताल में इंस्टाल इन्फॉर्मेशन कियोस्क एटीएम की तरह है। इसमें टच स्क्रीन लगी है। इसके मुख्य पेज में ओपीडी शेड्यूल, कंसलटेंट इंक्वायरी, लैब/टेस्ट इंक्वायरी, हॉस्पिटल चार्जेस, हॉलीडे इंक्वायरी और हेल्पलाइन नंबर की डिटेल होगी।

एक क्लिक दबाते ही पेशेंट को कई डिटेल मिल जाएंगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी मरीज को अपने मर्ज से संबंधित डॉक्टर की ओपीडी और उसके रूम नंबर की जानकारी चाहिए तो वह ओपीडी शेड्यूल वाले सेक्शन पर क्लिक करेगा।

क्लिक करते ही डॉक्टर की ओपीडी की पूरी जानकारी पेशेंट के सामने आ जाएगी। इसी तरह से यदि किसी मरीज को अपने मर्ज से संबंधित लैब और टेस्ट की जानकारी चाहिए तो वह टेस्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करेगा। इस मशीन को नेहरू हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया है।

इन्क्वायरी नंबर की डिटेल भी

online information kiosk for pgi chandigarh patients

इन्फॉर्मेशन कियोस्क में पीजीआई से संबंधित सभी इंक्वायरी नंबरों की भी जानकारी दी गई है। मान लीजिए कोई मरीज नेहरू अस्पताल में है और उसे पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की जानकारी चाहिए, तो वह कियोस्क का इस्तेमाल कर पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के इंक्वायरी नंबर की जानकारी हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed