फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online fraudsters siphoned off Rs 65,000 from the account of an 82-year-old ex-serviceman

Chandigarh News: ऑनलाइन ठगों ने 82 वर्षीय पूर्व सैनिक के खाते से उड़ाए 65 हजार रुपये

Wed, 11 Feb 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Online fraudsters siphoned off Rs 65,000 from the account of an 82-year-old ex-serviceman
चंडीगढ़। मोहाली में ऑनलाइन ठगों ने 82 वर्षीय पूर्व सैनिक भूप सिंह भांबू के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब 65,437 रुपये निकाल लिए। पासबुक अपडेट कराने पर ठगी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना, सेक्टर-17 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ताजा मामला न्यू सनी एन्क्लेव, सेक्टर-123, मोहाली का है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में वह सीएसडी कैंटीन, सेक्टर-29 गए थे, जहां उन्होंने एसबीआई डेबिट कार्ड से भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन पेमेंट नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अगले कार्य दिवस पर एसबीआई, सेक्टर-17 शाखा का रुख किया। बैंक ने बताया कि उनके खाते में ई-कॉम सर्विस सक्रिय नहीं है। उन्होंने फॉर्म भरा, लेकिन सेवा चालू नहीं हुई। फिर कहा गया कि उनका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा, इसलिए नया कार्ड बनवाना पड़ेगा। 15 दिसंबर को मोबाइल पर नए कार्ड के डिस्पैच का संदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को उन्होंने उसी शाखा से चेक के माध्यम से एक लाख रुपये निकाले। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 18 दिसंबर को उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 65,437 रुपये निकाल लिए गए थे।

ठगी का पता चलते ही भूप सिंह ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया और साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आवश्यक दस्तावेज और जानकारी लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed