फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Complaint System to Police Deptt

एक क्लिक करते ही पुलिस को मिलेगी शिकायत

Wed, 04 Feb 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
Online Complaint System to Police Deptt

स्मार्ट पुलिस एक नई पहल करने जा रही है। लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने या चौकियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी को पुलिस में कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो उसे एक पेपर पर लिखें और मशीन में स्कैन करके एक क्लिक करें और शिकायत सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वहां इसमें एक और ऑप्शन होगा, जिससे आप अपनी शिकायत मशीन से ही टाइप कर भेज सकते हैं। इसमें आवाज रिकार्डिंग की सुविधा से एक अनपढ़ व्यक्ति भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 की मार्केट में पुलिस छह फरवरी को क्योस्क मशीन लगाएगी। इस पहल को ‘आई क्लिक’ का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से शिकायतकर्ता पुलिस को एक मिनट में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरह से दर्ज होगी शिकायत

Online Complaint System to Police Deptt

इस मशीन में तीन तरीके से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पहले एक पेपर पर शिकायत लिखकर उसे मशीन में स्कैन कर दें और भेज दें। इसके बाद मशीन से एक स्लिप निकलेगी, जिसमें आपकी शिकायत दर्ज होने की सूचना आएगी।

इसके अलावा आप मशीन पर ही शिकायत टाइप कर सकते हैं। तीसरे आप अपनी आवाज रिकॉर्ड कर उसे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में भेज सकते हैं। इसके अलावा इससे इमरजेंसी में सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पर बात कर सकते हैं।

इमरजेंसी का बटन दबाते ही तुरंत कंट्रोल रूम से उन्हें कॉल आ जाएगी और इस पर तुरंत कार्रवाई होगी। वहीं जरूरत पड़ने पर मदद के लिए पीसीआर भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed