फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Competition in PGI Chandigarh for Awareness on World Organ Donation Day

अंगदान दिवसः चंडीगढ़ के कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी संग थ निभाया अंगदान जागरूकता फैलाने का फर्ज

Thu, 13 Aug 2020 01:10 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Aug 2020 01:10 PM IST
सार

  • ऑर्गन डोनेशन डे के उपलक्ष्य में पीजीआई के नर्सिंग ऑफिसर ने बनाई पेंटिंग  
  • पेंटिंग के जरिये लोगों को अंगदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
Online Competition in PGI Chandigarh for Awareness on World Organ Donation Day
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना योद्धा ड्यूटी के साथ-साथ अंगदान जागरूकता फैलाने का भी फर्ज निभा रही हैं। अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने रोटो के साथ मिलकर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर अंगदान जागरूकता संबंधी पोस्टर बनाकर लोगों को इससे जुड़े जानकारी देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पीजीआई के ढेरों नर्सिंग ऑफिसर ने भाग लिया। उन्होंने अपनी ड्यूटी के बाद बचे समय में पेंटिंग के जरिये अपनी भावना को अभिव्यक्ति देकर लोगों को अंगदान से जोड़ने का सफल प्रयास किया है। इसे लेकर पीजीआई प्रशासन ने ने भी उनकी सराहना की है।  
विज्ञापन


अंगदान के लिए व्यापक जागरूकता की जरूरत
प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली नर्सिंग ऑफिसर हनी सैनी, दिव्या शर्मा और एन.क्रिश्टिन मैरी का कहना है को अंगदान को लेकर व्यापक जागरूकता की जरूरत है। लोग बीमार पड़े अपनों की जिंदगी बचाने के लिए दान मिले अंग की उम्मीद करते हैं लेकिन दूसरों के लिए अंगदान के लिए आगे नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सोच बदलने की जरूरत है। ताकि किसी के दुनिया से जाने के बाद भी उसके अंगों को बदौलत कोई दूसरा नया जीवन प्राप्त कर सके।  

हनी सैनी, दिव्या शर्मा और एन. क्रिश्टिन मैरी जोस ने मारा मैदान

पीजीआई रोटो और नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर इस साल ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें नर्सिंग ऑफिसर हनी सैनी, दिव्या शर्मा और एन. क्रिश्टिन मैरी जोस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार वितरण समारोह अंगदान दिवस पर 13 अगस्त को होगा।

पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑन लाइन पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन में 16 पेंटिंग को चयनित किया गया था। एसोसिएशन के सचिव सत्यवीर सिंह डागर ने बताया कि ऑर्गन डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोटो के साथ मिलकर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया था।

इसमें नर्सिंग स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। री साईकिल योरसेल्फ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के टॉप थ्री विजेताओं को उपहार देने के साथ ही भाग लेने वाले अन्य नर्सिंग स्टाफ को ई- सर्टिफिकेट दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed